उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के दादों थाने में सरेंडर करने वाले सास-दामाद की चर्चा खूब हो रही है। होने वाले दामाद राहुल के साथ फरार होने वाली सास अनीता ने शादी करने की इच्छा जताई है। राहुल ने भी अनीता से शादी करने के लिए शर्त रखी है।
पुलिस के पूछने पर अनीता ने जहां कई खुलासे किए, वहीं राहुल ने भी कई बातें बताई हैं। राहुल-अनीता ने पुलिस को बताया कि वे दोनों 8 अप्रैल को घर से भागने के बाद कहां-कहां रहे। आइए जानते हैं कि राहुल ने पुलिस के सामने क्या खुलासे किए?
यह भी पढ़ें:सास से शादी को लेकर ‘दामाद’ ने रखी एक शर्त; जानें राहुल ने क्या दावा किया?
क्यों भागा अनीता को लेकर?
पुलिस के सवाल का जवाब देते हुए राहुल ने बताया कि अनीता पर उसका पति अत्याचार करना था। पति अनीता के साथ मारपीट और गाली गलौज करता था। अनीता अपनी जिंदगी से काफी परेशान थी। एक दिन उनका फोन आया कि मुझे आकर ले जाओ। अगर वह नहीं आया तो सुसाइड कर लेगी। अनीता की बात सुनकर वह टेंशन में आ गया था। इससे पहले कि अनीता सुसाइड कर लेती, वह उन्हें लेने उनके गांव आ गया था। इसके बाद दोनों घर छोड़कर चले गए। अनीता को लेकर उसकी नीयत खराब नहीं है। बल्कि 8 दिन साथ रहने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया है।
कहां मिले, कहां गए और कहां रहे थे दोनों?
राहुल ने बताया कि अनीता को उसने 8 अप्रैल को कासगंज बुलाया था। अनीता पहले अलीगढ़ से कासगंज पहुंची। वहां से दोनों बस में बैठकर बरेली गए। बरेली से बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में गए। दोनों ने अपना फोन बंद कर लिया था, ताकि परिजन तलाश न कर पाएं। 2 दिन पहले फोन ऑन किया तो सोशल मीडिया देखकर चौंक गए। पता चला कि अलीगढ़ पुलिस हमारे पीछे है। इसलिए सोचा कि पुलिस ने पकड़ा तो गलत बन जाएंगे, इसलिए खुद सरेंडर करने थाने पहुंच गए। बिहार से दिल्ली गए। बस में बैठकर राया कट पर उतरे और गाड़ी बुक करके दादों थाने पहुंचे।
यह भी पढ़ें:होने वाले दामाद संग भागी सास के 5 खुलासे, बताया 8 दिन दोनों कहां रहे?
अब आगे क्या करना है?
राहुल ने पुलिस को बताया कि अनीता के पति को उन दोनों का बात करना पसंद नहीं है। वह अनीता से कहता था कि राहुल पसंद है तो उसके साथ क्यों नहीं चली जाती? पति के मुंह से ऐसी बात सुनकर अनीता टूट गई थी। उसने मुझे पति के व्यवहार के बारे में बताया। अनीता के साथ उसके पति के व्यवहार के बारे में जानकर उसे गुस्सा आया और उसने अनीता के पति को छोड़ने के फैसले का सम्मान किया। दोनों ने फैसला किया कि अब वह साथ रहेंगे। दोनों शादी करना चाहते हैं। आगे की जिंदगी एक दूसरे के साथ बिताना चाहते हैं।
संबंधित खबरें
अंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
5 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
6 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
8 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
8 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
9 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
10 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
14 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
15 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
16 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines