सास से शादी को लेकर 'दामाद' ने रखी एक शर्त; जानें राहुल ने क्या दावा किया‌?

सास को लेकर भागने वाले राहुल ने शादी करने के लिए एक शर्त रख दी है। राहुल ने अनीता से शादी करने को लेकर बड़ा दावा किया है। राहुल ने कहा कि वह शादी करने के लिए तैयार है, लेकिन उसकी एक शर्त है। पूरी हो जाए तो वह उसी वक्त अनीता से शादी कर लेगा।

Aligarh Saas Damad Love Story

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में होने वाले दामाद के साथ भागी सास अनीता सामने आ गई है। राहुल के साथ अनीता ने दादों थाने में सरेंडर किया। राहुल और अनीता ने शादी करने की इच्छा जताई। अनीता साफ कह चुकी है और वह अब राहुल के साथ ही रहेगी। पति उस पर अत्याचार करता है, इसलिए वह उसके साथ नहीं रहेगी।

विज्ञापन

पति के बारे में पूछे जाने पर उसने कहा कि वह अपने बच्चों के साथ रहे। वहीं राहुल ने भी अनीता से शादी करने की इच्छा जताई। राहुल ने अनीता से शादी करने के लिए एक शर्त भी रखी है। राहुल ने पुलिस के सामने बड़ा दावा किया है। आइए जानते हैं कि राहुल ने अनीता से शादी करने के लिए क्या शर्त रखी है और क्या दावा किया?

विज्ञापन

इस शर्त पर राहुल करेगा अनीता से शादी

राहुल ने कहा कि वह अनीता से शादी करने के लिए तैयार है, लेकिन शादी करना न करना, अनीता पर निर्भर करता है। मैं अनीता से शादी तभी करंगा, जब शादी करने की मर्जी उनकी खुद की हो। अनीता जैसा कहेंगी, वैसे हो जाएगा। मैं तो अनीता के साथ ही रहना चाहता हूं। उम्र मेरे लिए मायने नहीं रखती। अगर अनीता अपनी मर्जी से मेरे साथ शादी करने के लिए तैयार है तो मैं भी तैयार हूं।

विज्ञापन

अनीता ने शादी को लेकर क्या कहा?

पुलिस सूत्रों के अनुसार, अनीता ने भी राहुल से शादी करने की इच्छा जताई है। उसने पुलिस से कहा कि अब वह राहुल के साथ ही रहेगी। पति के साथ वह नहीं रहना चाहती, क्योंकि पति उसके साथ मारपीट करता है। वह तो सुसाइड करना चाहती थी, लेकिन राहुल ने उसकी जान बचा ली और उससे शादी करने का वादा किया। राहुल बहुत अच्छा इंसान है। उसने मुझे नई जिंदगी दी है, जीना सिखाया है, मैं उसका साथ कभी नहीं छोडूंगी। अपनी बाकी जिंदगी राहुल के साथ बिताना चाहती हूं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ