उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ (Aligarh) के बहुचर्चित सास-दामाद की लव स्टोरी मामले में नया अपडेट आया है। अपने से 11 साल छोटे और होने वाले दामाद राहुल के साथ भागने वाली सास अनीता ने नए खुलासे किए हैं। दोनों 8 अप्रैल को फरार हो गए थे और 8 दिन बाद राहुल की शादी के दिन दोनों से दादों थाने में सरेंडर कर दिया। दादों पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस के सवालों का जवाब देते हुए सास अनीता ने अपनी भड़ास निकाली। अनीता ने खुद को घरेलू हिंसा की शिकार बताया। अनीता ने अपने पति और बेटी शिवानी को राहुल के साथ उसके भागने की वजह बताया।
यह भी पढ़ें:सास संग भागने वाले ‘दामाद’ के 3 खुलासे, बताया अलीगढ़ से भागकर सबसे पहले कहां गए?
बेटी शिवानी पर बदसलूकी करने के आरोप
पुलिस के सवालों का जवाब देते हुए अनीता ने बताया कि बेटी शिवानी उसके साथ दुर्व्यवहार करती थी। जब वह होने वाले दामाद राहुल से फोन पर बात करती थी तो शिवानी उसे ताने मारती थी। बदसलूकी करती थी। शिवानी का रिश्ता राहुल से कराया था, लेकिन वह मुझ पर ही शक करने लगी थी। शिवानी उसे राहुल से बात करने से मना करती थी, जबकि उस समय राहुल से सिर्फ होने वाले दामाद जितना रिश्ता था, लेकिन पति और बेटी ने उस पर शक दिया। राहुल से फोन पर उसकी बातचीत का गलत मतलब निकाला। पति ने राहुल से बात करने पर मारपीट भी की थी।
यह भी पढ़ें:होने वाले दामाद संग भागी सास के 5 खुलासे, बताया 8 दिन दोनों कहां रहे?
पति पर गाली गलौज मारपीट का आरोप
पुलिस के सवालों का जवाब देते हुए अनीता ने बताया कि पति जितेंद्र रोज शराब पीता है। शराब के नशे में वह गाली गलौज और मारपीट करता है। वह शक करता था और राहुल के साथ अवैध संबंध होने के आरोप लगाता था। विरोध करने पर वह मारपीट करता था। रोज-रोज गाली गलौज और मारपीट से तंग आ चुकी थी, लेकिन बेटी की शादी थी, इसलिए चुपचाप सब सहती रही। अनीता ने पुलिस को बताया कि हद तब पार हुई, जब पति ने कहा कि अगर राहुल पसंद है तो उसके पास क्यों नहीं चली जाती। इतना सुनकर वह टूट गई थी। इसके बाद ही उसने राहुल के साथ भागने की प्लानिंग बनाई।
संबंधित खबरें
'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
2 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
3 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
12 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
15 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
21 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
22 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
22 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines