हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

UP में एक्सप्रेस वे से बदलेगी 30 गांवों की किस्मत, किसानों को 600 करोड़ रुपए का मुआवजा

Green Field Expressway: देशभर में रोड कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए कई एक्सप्रेस वे का निर्माण किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूपी में एक नए एक्सप्रेस वे के लिए टेंडर शुरू कर दिया गया। इसके लिए करीब 30 गावों की जमीन ली जाएगी।

विज्ञापन

Green Field Expressway: उत्तर प्रदेश अलीगढ़-पलवल हाईवे का सफर आसान बनाने के लिए सरकार जल्द ही एक्सप्रेस वे का काम शुरू करने वाली है। वर्तमान में अलीगढ़-पलवल मार्ग के नवीनीकरण व चौड़ीकरण के लिए प्रशासनिक कार्रवाई शुरू हो चुकी है। इस पूरे प्रोजेक्ट में करीब 30 गांवों की जमीन ली जाएगी। इस जमीन के बदले गांव के किसानों को करोड़ों का मुआवजा भी दिया जाएगा। जानिए कहां से होकर गुजरेगा ये एक्सप्रेस वे और कौन से गांवों को इससे फायदा होगा?

ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से हरियाणा के पलवल जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश के तेजी से विकास के लिए कई सड़कों का निर्माण किया जा रहा है, ताकि लोगों के सफर में लगने वाले समय को कम किया जा सके। साथ ही इससे राज्य की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया जा सके। अलीगढ़ से पलवल मार्ग के नवीनीकरण व चौड़ीकरण के लिए 30 गांव की जमीन का अधिग्रहण होना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 17 गांव में लगभग 160 हेक्टर जमीन के लिए करीब 600 करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: जेवर एयरपोर्ट से फरीदाबाद जाना आसान, FNG Expressway से तेज होगा विकास

विज्ञापन

किन जिलों को होगा सबसे ज्यादा फायदा?

इस हाईवे के चौड़ा होने से उत्तर प्रदेश और हरियाणा के बहुत से जिलों को का सफर आसान हो जाएगा। इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर जाने वाले लोगों को भी जाम से राहत मिलेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नया एक्सप्रेस वे टप्पल में यमुना एक्सप्रेस वे और पलवल में ईस्टर्न पेरिफेरल के इंटरचेंज से जुड़ जाएगा। जिससे अलीगढ़ से आगरा, मथुरा, दिल्ली-एनसीआर, ग्रेटर नोएडा, पलवल, गुरुग्राम का सफर बहुत ही आसान हो जाएगा। इसके साथ ही इस एक्सप्रेस वे के बनने से नोएडा जेवर एयरपोर्ट पहुंचने में भी कम समय लगेगा।

कौन से गांव शामिल होंगे?

इस प्रोजेक्ट में कई करीब 30 गांव शामिल होंगे। भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया जब तक पूरी नहीं हो जाती तब तक के लिए इन गांवों की जमीन खरीदने और बेचने पर रोक लगाई गई है। इस लिस्ट में अंडला, चौधाना, पीपल गांव, बझेडा, चमन नगलिया, रेसरी, अर्राना, नयावास, बामौती, लक्ष्मणगढी, मऊ, जरारा, रसूलपुर, ऐंचना, उदयगढी, बांकनेर, धर्मपुर, नगला अस्सू, इतवारपुर, बिचपुरी, खेड़िया बुजुर्ग, बुलाकीपुर, राजपुर, गनेशपुर, दमुआका, उसरह रसूलपुर, फाजिलपुर कलां, नांगल कलां और सोतीपुरा का नाम शामिल है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Delhi Katra Expressway: वैष्णो देवी के भक्तों के लिए गुड न्यूज, जानें नए एक्सप्रेसवे पर कितना लगेगा टोल टैक्स?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola