अखिलेश यादव ने सीएम को दी 'धमकी मंत्रालय' बनाने की नसीहत, बीजेपी विधायक के बयान पर सियासत गरमाई

बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर के बयान पर यूपी में सियासत गरमा गई है। कलश यात्रा के दौरान हुई धक्का मुक्की को लेकर बीजेपी विधायक ने अफसरों को धमकी दी थी। इसके बाद अब अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर निशाना साधा है।

Akhilesh Yadav on Nandkishor Gurjar Statement

Akhilesh Yadav and Nandkishor Gurjar

यूपी में बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर के बयान को लेकर सियासत गरमा गई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर निशाना साधा है। सपा प्रमुख ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी को उप्र में भाजपा के विधायकों को समायोजित करने के लिए एक ‘धमकी मंत्रालय’ भी बना देना चाहिए।

बता दें कि गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में राम कथा से पहले निकाली जा रही कलश यात्रा की अनुमति को लेकर पुलिस और यात्रा निकाल रहे लोगों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। इसके बाद लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा, मैं यूपी पुलिस को चुनौती दे रहा हूं। चीफ सेक्रेटरी तेरी मां ने दूध पिलाया है, कमिश्नर तेरी मां ने दूध पिलाया है तो कथा के बाद गाजियाबाद में कहीं भी तय कर लेना।

उनके इस बयान पर बीजेपी की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने जरूर बीजेपी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि ‘माननीय मुख्यमंत्री जी को उप्र में भाजपा के विधायकों को समायोजित करने के लिए एक ‘धमकी मंत्रालय’ भी बना देना चाहिए। इस मंत्रालय में मंत्री बनने के लिए उनके पास अपनी पार्टी के एक-से-एक योग्य उम्मीदवार पहले से ही हैं। वैसे चाहें तो वो ये मंत्रालय ख़ुद भी रख सकते हैं, क्योंकि इस विशिष्ट क्षेत्र में उनसे अधिक योग्यता व अनुभव और किसी के पास है भी नहीं।’

पंजाब के शंभू बॉर्डर से किसान आंदोलन हटाने का फायदा किसे?

ये भी पढ़ेंःईद पर मुसलमानों में फ्री में बंटेगी मोदी-धामी फूड किट, उत्तराखंड वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसला

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ