ईद पर मुसलमानों में फ्री में बंटेगी मोदी-धामी फूड किट, उत्तराखंड वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसला

उत्तराखंड में ईद के मौके पर वक्फ बोर्ड ने बड़ा फैसला लिया है। ईद पर वक्फ बोर्ड गरीब मुस्लिमों को मोदी धामी फ्री फूड किट बांटेगी। वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने कहा कि वक्फ बोर्ड गरीबों के लिए है।

Uttarakhand Waqf Board Distribute Modi Dhami food Kit

Uttarakhand Waqf Board Chairman

उत्तराखंड वक्फ बोर्ड ने ईद के मौके पर गरीब मुस्लिम परिवारों को निशुल्क खाद्य किट बांटने का निर्णय लिया है। उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने कहा कि मोदी धामी किट में 2 लीटर दूध, 2 किलो चावल, एक किलो चीनी, एक पैकेट सेवईं और सूखे मेवे शामिल होंगे। कल उत्तराखंड वक्फ बोर्ड की बैठक में हमने फैसला किया कि वक्फ बोर्ड गरीबों के लिए है, इसलिए इसका लाभ गरीबों तक पहुंचना चाहिए। एक महीने तक भूखे-प्यासे रहकर रोजा रखने वाले गरीबों, यतीमों और विधवाओं के चेहरों पर मुस्कान लाने के लिए हम उन्हें ईद की किट देंगे, जिसका नाम हमने ‘मोदी-धामी’ किट रखा है।

पंजाब के शंभू बॉर्डर से किसान आंदोलन हटाने का फायदा किसे?

इसके लिए हमने एडवाइजरी जारी कर अपनी प्रबंधन समितियों को निर्देश दिया है कि वे जरूरतमंदों को ये ईद की किट और अच्छे कपड़े दें, ताकि वे अपना त्योहार अच्छे से मना सकें। इस किट में दो लीटर दूध, दो किलो चावल, एक किलो चीनी, एक पैकेट सेवई और सूखे मेवे शामिल होंगे, जिससे लोग घर पर ही शीर बना सकेंगे। ये मोदी-धामी की तरफ से ईद की मुबारकबाद है ये उन लोगों से सवाल है जो पिछले 75 सालों से वक्फ बोर्ड में बने हुए हैं। अब हमारे पास कुछ बेहतर करने का मौका है मुस्लिम समुदाय के लिए काम करना और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना है।

वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि ये निर्णय बोर्ड की पहली बैठक में लिया गया। उन्होंने बताया कि किट के अलावा बच्चों को निशुल्क कपड़े भी दिए जाएंगे। इसके अलावा ऐसे लोगों पर बोर्ड कार्रवाई करेगा जो अपने बंगलों में रह रहे हैं और वक्फ की संपत्ति को दूसरों को किराए पर दिया हुआ है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ