UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में भी दिल्ली के सुल्तानपुरी जैसा मामला सामने आया है। यहां तीन छात्रों (दो लकड़ी-एक लड़का) को एक कार ने कुचल डाला। इनमें से बीटेक (B.Tech) की एक छात्रा की हालत नाजुक है। बताया है कि वह वैंटिलेटर पर जिंदगी और मौत के बीच लड़ रही है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कार सवार की तलाश की जा रही है।
तीनों छात्र बाजार से लौट रहे थे
जानकारी के मुताबिक बिहार के पटना जिले की रहने वाली स्वीटी कुमारी (20) ग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूट और टेक्नोलॉजी से बीटेक की बढ़ाई कर रही है। वह फाइनल ईयर की छात्रा है। बताया गया है कि वह अपने दो दोस्तों (एक लड़की और एक लड़का) के साथ 31 दिसंबर की रात करीब 9 बजे कुछ खाने का सामान लेकर अपने रूम के लिए लौट रही थी।
बस स्टैंड के पास हुआ हादसा
तभी बस स्टैंड के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने तीनों को कुचल डाला। इसके बाद आरोपी कार समेत फरार हो गया। स्वीटी के दोस्त करण पांडेय ने बताया कि पीछे से आ रहे एक दंपति ने तीनों घायलों की मदद की। उन्हें ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। बताया गया है कि तीनों में से स्वीटी को काफी गंभीर चोटें आई हैं। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों ने उसे वैंटिलेटर पर रखा है। जबकि दोनों दोस्तों को हल्की चोटें आई हैं।
बिहार से ग्रेटर नोएडा पहुंचे परिवार वाले
करण ने बताया कि 31 की रात को ही स्वीटी के परिवार वालों को घटना की जानकारी दे दी गई थी। दो जनवरी को परिवार के सदस्य ग्रेटर नोएडा पहुंच गए हैं। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। बता दें कि दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में भी कार सवारों ने एक लड़की को कई किमी तक घसीटा था।
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
20 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines