Mayawati Birthday: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (BSP) के सुप्रीमो मायावती (Mayawati) का आज 67वां जन्मदिन है। इस मौके पर उन्होंने लखनऊ के पार्टी कार्यालय में एक समारोह के दौरान पुस्तक का विमोचन किया।
साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने उन्होंने जन्मदिन की बधाइयां दी।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1614507086171471874
लखनऊ के पार्टी कार्यालय पर हुआ कार्यक्रम
जानकारी के मुताबिक बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपना 67वां जन्मदिन लखनऊ के मॉल एवेन्यू स्थित पार्टी कार्यलय में मनाया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मायावती ने इस दौरान लगातार 18वीं बार अपने जन्मदिन के मौके पर एक पुस्तक का विमोचन किया।
इस पुस्तक का शीर्षक, ‘मेरे संघर्षमय जीवन और बीएसपी मूवमेंट का सफरनामा’ है। साथ ही मायावती के जन्मदिन को पार्टी ने जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया।
प्रेसकॉन्फ्रेंस में मायावती ने किया बड़ा ऐलान
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक लखनऊ में बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी आगामी चुनावों में किसी भी दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी। हम अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस और कुछ अन्य दल हमारे साथ गठबंधन करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हमारी विचारधारा अन्य पार्टियों से अलग है।
उन्होंने कहा कि ईवीएम में कुछ तो गड़बड़ है, कुछ तोड़-फोड़ कर रहे हैं। बैलेट पेपर के जमाने में सभी चुनावों में हमारी सीटों की संख्या और वोटों का प्रतिशत बढ़ जाता था। दोबारा बैलेट पेपर से कराया जाए मतदा।
https://twitter.com/myogiadityanath/status/1614457864256622592
इन लोगों ने भी दी बधाइयां
इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मायावती को जन्मदिन की बधाइयां दीं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! प्रभु श्री राम से आपके लिए उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना है’।
https://twitter.com/kpmaurya1/status/1614411717345439744
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी ट्विटर पर लिखा, ‘बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मा. सुश्री मायावती जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें’।
https://twitter.com/yadavakhilesh/status/1614468018133954560
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी पूर्व सीएम मायावती को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर पर लिखा, सुश्री @Mayawati जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनायें’।
https://twitter.com/BhimArmyChief/status/1614472502868324354
उनके अलावा भीम आर्मी चीफ चंद्र शेखर आजाद ने बधाई देते हुए लिखा कि बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्षा बहन कु• मायावती जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं, आप स्वस्थ रहें और दीर्घायु हों। सादर जय भीम।
संबंधित खबरें
जयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
4 mins agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
57 mins agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
1 hr agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
3 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
4 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
4 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
4 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
4 hrs ago'हिंसक रिजीम चेंज' के प्रदर्शनकारियों को UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!
6 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines