Upcoming Expressway in UP: देशभर में कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए कई परियोजनाएं लाई जा रही हैं। जिसके तहत कई एक्सप्रेसवे बनाए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में भी एक नया एक्सप्रेसवे बनने जा रहा है। जिसका सीधा फायदा करीब 45 गांव के लोगों को मिलने वाला है। जिन गांव से इस प्रोजेक्ट के लिए जमीन ली जाएगी, उनको सरकार की तरफ से भारी मुआवजा दिया जाएगा। जानिए इस नए एक्सप्रेसवे की लागत, निर्माण कब तक होगा और इससे किन गांव-जिलों को फायदा मिलेगा?
नए एक्सप्रेसवे से जुड़ी पूरी जानकारी
उत्तर प्रदेश सरकार ने एक और नए एक्सप्रेसवे के निर्माण का ऐलान किया है। जिससे राज्य के प्रमुख शहरों को फायदा देने के साथ-साथ 45 गांवों का भी विकास होगा। इस एक्सप्रेसवे का निर्माण 12,000 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से किया जाएगा, जिसकी कुल लंबाई 250 किलोमीटर रहेगी। जो बड़े शहर इससे जुड़ेंगे उनमें लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज और वाराणसी का नाम शामिल है। इस बीच में लगभग 45 गांव भी इससे जुड़ेंगे। इस एक्सप्रेसवे के बनने से एक जगह से दूसरी जगह जाने में लगने वाला समय भी कम हो जाएगा।
ये भी पढ़ें: Digha-Koilwar Expressway से यूपी-बिहार को मिलेगी रफ्तार! जानिए किन जिलों से होकर गुजरेगा?
कौन से जिले जुड़ेंगे?
इस एक्सप्रेसवे का सीधा फायदा जिन शहरों को मिलेगा उनमें लखनऊ, सीतापुर, कानपुर, प्रतापगढ़, अमेठी और रायबरेली का नाम शामिल है। इसके अलावा, जिन गांव से यह होकर यह एक्सप्रेसवे निकलेगा उसमें- सरसवां, खैराबाद, मिर्जापुर, बक्शी का तालाब, कुंडा, गौरीगंज, लालगंज और रानीगंज समेत कई गांव के नाम शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन गांव में व्यापार, फैक्ट्रियां और रियल एस्टेट का काम बढ़ जाएगा, जिससे रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। साथ ही, वाराणसी, प्रयागराज और लखनऊ जैसे धार्मिक स्थलों पर टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा।
एक्सप्रेसवे में क्या होगा खास?
यूपी सरकार इस नए ग्रीन एक्सप्रेसवे पर सोलर लाइटिंग, हरित पट्टी और इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन लगाने का प्लान बना रही है। इसके अलावा, स्मार्ट टोल सिस्टम लगाए जाएंगे, जिससे बिना रुकावट के सफर किया जा सके। वहीं, सबसे जरूरी सेफ्टी और इमरजेंसी सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। जिसके लिए एक्सप्रेसवे पर एंबुलेंस, पुलिस पेट्रोलिंग और सीसीटीवी कैमरे की सुविधा भी मिल जाएगी।
ये भी पढ़ें: Lucknow-Kanpur Expressway सड़कों की बजाय हवा में दौड़ेंगी बसें, गडकरी का बड़ा ऐलान; लखनऊ में शुरू होगी सेवा
संबंधित खबरें
नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
4 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
6 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
7 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
10 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
10 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
12 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
12 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
14 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
16 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines