बिहार के बाद अब यूपी की महिला सिपाही ने बनाया Reel, एसपी ने तुरंत लिया एक्शन
UP Woman Police Reel Viral with Uniform: इस वीडियो में महिला सिपाही ‘जिंदगी ने दी हवा…’ गाने पर लिप्सिंग करती दिखाई दे रही हैं।
Edited By Pooja Mishra

Edited By Pooja Mishra

UP Woman Police Reel Viral with Uniform: उत्तर प्रदेश में एक पुलिसकर्मी को वर्दी में रील बनाना काफी महंगा पड़ गया है। ये मामला प्रदेश के कासगंज जिले का है। यहां एक महिला पुलिसकर्मी का वर्दी में एक रील वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लेकिन इंटरनेट पर मिली ये प्रसिद्धी महिला पुलिसकर्मी के लिए मुसीबत बन गई। विभाग ने महिला पुलिसकर्मी पर एक्शन लेते हुए उसे सस्पेंड कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, महिला पुलिसकर्मी का नाम आरती सोलंकी है। आरती सोलंकी कासगंज जिले के सहावर थाने में महिला आरक्षी पद पर तैनात थी। आरती ने पुलिस की वर्दी में रील बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। जो देखते ही देखते वायरल हो गया। इस वीडियो में आरती ‘जिंदगी ने दी हवा… थोड़ा सा धुआं उठा और आग जल गई’ गाने पर लिप्सिंग करती दिखाई दे रही हैं।
कासगंज : महिला आरक्षी का वर्दी में रील बनाते हुए वीडियो वायरल
SP ने महिला आरक्षी को किया गया निलंबित
महिला आरक्षी ने वर्दी में बनाई थी रील
सहावर थाने में तैनात है महिला आरक्षी आरती सोलंकी@Uppolice @dgpup @kasganjpolice #upnews #UttarPradesh #news1india pic.twitter.com/LelHAGjo4I
— News1India (@News1IndiaTweet) November 8, 2023
यहां आरती का वीडियो वायरल हुआ, वहां एसपी ने आरती को आरक्षी पद से सस्पेंड कर दिया। आरती पर आरोप है कि उन्होंने ऑन ड्यूटी वर्दी में रील वीडियो बनाई थी। जबकि इसको लेकर पहले से ही सख्त दिशा-निर्देश जारी किये गए हैं। वायरल वीडियो को लेकर विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं। आरक्षी आरती के रील वीडियो की जांच सोशल मीडिया सेल द्वारा की गई थी।
बता दें कि, कुछ दिनों पहले बिहार के गोपालगंज से पुलिस की गरिमा और समाज की सभ्यता को तार-तार करने वाला एक वीडियो सामने आया था। इस वायरल वीडियो में महिला दारोगा अपने दरोगा पति के साथ भोजपुरी गाने पर एक्ट करती दिखाई दे रही थी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: