UP Weather Weather: मंगलवार को उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में घने कोहरे की चादर देखने को मिली। आगरा, मुरादाबाद और कुशीनगर जिलों में तो विजिबिलिटी जीरो तक पहुंच गई। मध्य यूपी के ज्यादातर इलाकों में विजिबिलिटी 50 मीटर तक रही। वहीं, पश्चिमी यूपी में शाम से ही तापमान में गिरावट देखने को मिली। मौसम विभाग ने प्रदेश में कई जिलों के लिए घने कोहरे की चेतावनी जारी की है।
आज कैसा रहेगा मौसम?
20 नवंबर 2024 को यूपी के कई जिलों में कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग ने यूपी के जिन जिलों के लिए कोहरे की चेतावनी जारी की है उसमें शीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, गोरखपुर, देवरिया, बस्ती, बहराइच, संतकबीर नगर, शामली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा का नाम शामिल है। इसके अलावा मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए बारिश की चेतावनी जारी है। बारिश की चेतावनी 20 और 21 नवंबर के लिए जारी की गई है।
ये भी पढ़ें: UP Weather: यूपी के 15 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, जानें 24 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम?
आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?
उत्तर प्रदेश में सर्द हवाओं के कारण मौसम में तेजी से बदलाव आया है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में आने वाले दो दिनों में ठंड में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। अगर बारिश नहीं भी होती है तो 22 और 23 नवंबर को प्रदेश कई जगह पर घने कोहरे की चादर देखने को मिलेगी। इसके अलावा आने वाले दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरने का अनुमान है, क्योंकि प्रदेश में अधिकतम तापमान भी 30℃ से नीचे पहुंच गया है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली में ट्रैफिक का नया नियम लागू, पॉल्यूशन की वजह से लिया गया बड़ा फैसला
संबंधित खबरें
4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
1 hr agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
2 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
4 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
13 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
14 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
15 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
16 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines