दिल्ली में ट्रैफिक का नया नियम लागू, पॉल्यूशन की वजह से लिया गया बड़ा फैसला

Delhi One Way Traffic Rule: प्रदूषण से जूझ रही दिल्ली में ट्रैफिक को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने इसका आदेश जारी कर दिया है।

Delhi Traffic New Rule

फोटो प्रतीकात्मक

विज्ञापन

Delhi One Way Traffic Rule: दिल्ली-एनसीआर पॉल्यूशन की मार झेल रहा है। यहां की हवा इतनी जहरीली हो गई है कि सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है। लोगों को दिनभर मास्क का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। साथ ही स्कूल-कॉलेज की क्लासेज ऑनलाइन चलाने का फैसला लिया गया है। इस बीच दिल्ली में नया ट्रैफिक नियम लागू कर दिया गया है। राष्ट्रीय राजधानी की एक सड़क पर एकतरफा ट्रैफिक (One-Way Traffic) नियम लागू किए गए हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से इस मामले में आदेश जारी किया गया है।

सुजान मोहिंदर रोड को मथुरा रोड तक वन-वे ट्रैफिक

दरअसल, ये फैसला रोड पर ट्रैफिक को कम करने और वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है। इसके तहत शहर के दक्षिण-पूर्व में सुजान मोहिंदर रोड को मथुरा रोड से जोड़ने वाले खंड पर सभी प्रकार के वाहनों के लिए एकतरफा यातायात नियम लागू किया है। यातायात पुलिस उपायुक्त एस.के. सिंह ने आदेश में कहा है कि कि अगले आदेश तक सभी वाहन सुजान मोहिंदर रोड की ओर से मथुरा रोड की ओर एक ही दिशा में चलेंगे।

विज्ञापन

ग्रैप-4 के नियम लागू 

आपको बता दें कि दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए ग्रैप-4 के नियम लागू हो चुके हैं। इस नियम के तहत दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने पहले दिन पुरानी कारों और बिना प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र (PUCC) वाली कारों के 4,474 चालान जारी किए। स्पेशल सीपी (ट्रैफिक) अजय चौधरी के मुताबिक, 15 नवंबर से जीआरएपी-III लागू किया गया था। तब से 14,068 पीयूसीसी चालान जारी किए गए हैं और 448 ओवरएज या एंड-ऑफ-लाइफ (ELV) पेट्रोल और डीजल वाहनों को जब्त किया गया है।

विज्ञापन

क्या है दिल्ली का AQI? 

दिल्ली की एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 500 के आसपास पहुंच गया है। यानी पॉल्यूशन का स्तर गंभीर स्तर पर पहुंच गया है। ये 30 से ज्यादा सिगरेट पीने के बराबर जहर है। उल्लेखनीय है कि 0-50 AQI लेवल को बेहतर माना जाता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ