हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

UP-Bihar Weather: नोएडा समेत 12 शहरों में बारिश, बिहार में चमकेगी बिजली...गरजेंगे बादल, पढ़ें IMD का अपडेट

UP-Bihar Weather Update: फरवरी के महीने में देशभर में मौसम ने कई बार करवट ली। एक बार फिर से मौसम बदलने लगा है। पढ़ें 23 फरवरी को यूपी-बिहार में मौसम कैसा रहेगा।

विज्ञापन

UP-Bihar Weather Update: देशभर में पिछले कई दिनों से दिन में पसीने छुड़ा देने वाली गर्मी का एहसास हो रहा था। हालांकि, इस दौरान सुबह में सर्द हवाओं से मौसम में थोड़ी नमी बनी रही। एक बार फिर से एनसीआर समेत कई हिस्सों में मौसम बदलता दिख रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, कई राज्यों में 23 से 26 फरवरी के बादल छाए रहेंगे। आज नोएडा समेत 12 शहरों में बारिश हो सकती है। वहीं, बिहार के कई जिलों के लिए आसमानी बिजली और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जानिए दोनों राज्यों के किन जिलों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

यूपी में बारिश का अलर्ट

फरवरी के महीने में एक बार फिर से मौसम तेजी से बदलता दिखेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, 23 फरवरी से 27 फरवरी तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश होने की संभावना है। जिसमें लखनऊ, कानपुर, नोएडा, बहराइच, गोंडा, सहारनपुर, मेरठ, गाजियाबाद, गोरखपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बलरामपुर और शामली में बूंदाबांदी देखने को मिलेगी। वहीं, 24 फरवरी को एनसीआर के गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम समेत कई क्षेत्रों में बारिश होगी।

ये भी पढ़ें: फिर एक्टिव होगा एक नया पश्चिमी विक्षोभ, इन राज्यों में आंधी-तूफान के साथ गिरेंगे ओले, बरसेंगे जमकर बादल, जानें IMD का अलर्ट

विज्ञापन

बिहार में यलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने आज सुबह ही बिहार के कई जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कटिहार, मधेपुरा, भागलपुर, जमुई, गया, सुपौल, किशनगंज में बिजली गिरने और बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, 23 फरवरी से राज्य के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। जिसके बाद तापमान में 2-4 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिल सकती है। वहीं, ठंडी हवाओं के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में ठंडक बढ़ सकती है।


बिहार के जिन जिलों में बारिश हो सकती है, उसमें पूर्णिया, अररिया, सहरसा, कटिहार, बांका, खगड़िया, मधेपुरा, भागलपुर, सुपौल, किशनगंज, जमुई, नवादा, मुंगेर और गया का नाम शामिल है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: पहाड़ों पर होगी बर्फबारी, 13 राज्यों में गरज के साथ बारिश के आसार; जानें आपके शहर के मौसम का हाल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola