UP-Bihar Weather Update: सर्द हवाओं से 'कांपा यूपी', बिहार के 8 जिलों में लुढ़का पारा, पढ़ें IMD अपडेट

UP-Bihar Weather Update: फरवरी के महीने की शुरुआत से ही मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। यूपी और बिहार में 7 फरवरी के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

UP-Bihar Weather Update
विज्ञापन

UP-Bihar Weather Update: देशभर में में एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश में गुरुवार से ही तेज रफ्तार से सर्द हवाएं चल रही हैं। आज कई जिलों में बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है। राज्य के कई इलाकों में तापमान 2 से 4 डिग्री तक गिरा है। वहीं, मौसम विभाग ने बिहार में बारिश और शीतलहर की चेतावनी जारी की है। जानिए आज दोनों राज्यों में किन जिलों में बारिश और सर्द हवाओं की चेतावनी जारी की गई है।

यूपी में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश में ज्यादातर इलाकों में तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। सर्द हवाओं के चलते ठिठुरन का एक बार फिर से एहसास होने लगा है। प्रदेश में 7 फरवरी को प्रदेश में 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने जिन जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है, उसमें मुजफ्फरनगर, रामपुर, बरेली, बिजनौर, पीलीभीत, सहारनपुर और मुरादाबाद का नाम शामिल है। वहीं, 8 फरवरी को बारिश से न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक कमी देखने को मिल सकती है।

Advertisment

बिहार में होगी बारिश

बिहार में पिछले दो दिनों से सर्द हवाएं चल रही हैं। जिसकी वजह से पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर और किशनगंज का तापमान गिरा है। तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट बक्सर में देखने को मिली। आज जिन जिलों में कोहरा छाया रहेगा, उनमें पश्चिमी और पूर्वी चंपारण, मधुबनी, किशनगंज, सुपौल और अररिया का नाम शामिल है। बिहार के कई जिलों में तापमान गिरा है। पटना में 3.6 डिग्री सेल्सियस, जीरादेई में 2.2 डिग्री सेल्सियस, गोपालगंज में 3.6 डिग्री सेल्सियस, वैशाली में 3 डिग्री सेल्सियस, नालंदा में 3.3 डिग्री सेल्सियस, शेखपुरा में 3.5 डिग्री सेल्सियस, मधेपुरा में 2.4 डिग्री सेल्सियस, मधुबनी में 1.9 डिग्री सेल्सियस तक तापमान गिरा है। इसके अलावा 6 फरवरी से 13 फरवरी तक के लिए बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ