UP- Bihar Weather Update: फरवरी महीने की शुरुआत होने के साथ ही देश में कई राज्यों का मौसम भी बदलने लगा है। उत्तर प्रदेश और बिहार में भी पिछले दो दिनों में कई जगह पर बारिश हुई, जिसकी वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिली है। 4 फरवरी के लिए मौसम विभाग ने दोनों राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। यूपी में आज सुबह से ही बादलों की आवाजाही रहेगी, तो बिहार के कई जिलों में मौसम साफ रहेगा और कई में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
यूपी में 4 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक, 4 फरवरी को यूपी के कई हिस्से में बादलों की गरज के साथ बारिश हो सकती है। वहीं, पूर्वी यूपी के कई इलाकों में मौसम साफ रहेगा। बारिश के अलावा कई जगह पर सुबह के समय घना कोहरा देखने को मिलेगा। जिन जिलों में बारिश होगी, उसमें बागपत, मेरठ, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, और गाजियाबाद का नाम शामिल है। जिन जिलों में बादलों की गरजन और बिजली चमकेगी, उसमें हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, संभल, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद और रामपुर का नाम शामिल है। आने वाली 6 फरवरी तक यूपी का मौसम बदलता रहेगा।
ये भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में फिर बढ़ेगी ठंड, 4 राज्यों में बारिश का अलर्ट; जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट
बिहार में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ों पर जल्द ही मौसम बदलने वाला है, जिसकी असर मैदानी इलाकों में देखने को मिलेगा। अगर आज पडाड़ों पर बर्फबारी होती है, तो उसके बाद देशभर में सर्द हवाओं का असर देखने को मिलेगा। बिहार में आने वाले 7 दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने जिन जिलों के लिए घने से हल्का कोहरा देखने को मिलेगा, उसमें सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज का नाम शामिल है। यहां पर आज अगले तीन घंटों के दौरान घना कोहरा देखने को मिलेगा।
ये भी पढ़ें: कपड़े उतरवाए और बना लिया वीडियो, Gay डेटिंग ऐप के चक्कर में युवक ने गंवाए 1.4 लाख
संबंधित खबरें
यूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
9 hrs agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
16 hrs agoयूपी चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, पूर्व MLA कुशाग्र सागर ने छोड़ी पार्टी
16 hrs agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
19 hrs agoयूपी चुनाव 2027 के लिए BJP का बड़ा प्लान, अमित शाह को कमान, जुटेंगे दिग्गज
20 hrs agoदिवाली से पहले गौर चौक अंडरपास खोलने की तैयारी, मिलेगी जाम से राहत
23 hrs agoशिवा मर्डर केस की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिनों से थी फरार
1 day agoUP में सरदार पटेल के सहारे BJP का बड़ा दांव! कुर्मी समाज को साधने की तैयारी
1 day agoदिवाली पर यूपी की 1.86 करोड़ महिलाओं को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर
1 day agoयूपी में 200 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में कांग्रेस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines