Parmod chaudhary
Read More
---विज्ञापन---
Ghaziabad Crime News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पुलिस ने धमकी देकर रुपये ऐंठने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। मधुबन बापूधाम पुलिस ने गे डेटिंग ऐप पर दोस्ती करने वाले गिरोह के 3 आरोपियों को अरेस्ट किया है। आरोपी पहले अश्लील वीडियो बनाते थे, इसके बाद वायरल करने की धमकी देकर पैसे ऐंठते थे। गिरोह ने एक युवक से 1 लाख 40 हजार रुपये की ठगी 21 जनवरी को की थी। पुलिस के अनुसार लोहिया नगर के रहने वाले शख्स ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसने ग्राइंडर डेटिंग ऐप फोन में इंस्टॉल किया था।
यह भी पढ़ें : ‘वोटिंग से पहले ही बिखर रहे हैं झाड़ू के तिनके’, दिल्ली में पीएम मोदी का AAP पर हमला
दीपांशु, गौरव, आयुष और अजय नाम के शख्स ने उससे संपर्क किया और मिलने के लिए 21 जनवरी को NDRF ऑफिस के पीछे अक्षय एनक्लेव स्थित फ्लैट पर बुलाया था। उसे वहां गौरव नाम का आरोपी मिला, जो एक फ्लैट में ले गया। समलैंगिक संबंध बनाने के लिए उसे कपड़े उतारने को कहा। दोनों ने जैसे ही अपने कपड़े उतारे, चार लोग अंदर आकर वीडियो बनाने लगे। विरोध करने पर उन लोगों ने मारपीट की।
यह भी पढ़ें:SP-BJP की साख दांव पर… मिल्कीपुर सीट पर नए मुद्दे ने किसकी बढ़ाई मुश्किल?
इसके बाद आरोपियों ने उससे 1.4 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने मामले में थाना पिलखुवा जिला हापुड़ के गांव शाहपुर भगौदा निवासी अजय, थाना हर्ष विहार उत्तरी दिल्ली के रेलवे रोड संबोली एक्सटेंशन के रहने वाले रिंकू और थाना रोहटा जिला मेरठ के गांव उकसिया निवासी शुभम उर्फ सम्राट को अरेस्ट किया है। रिंकू गिरोह का सरगना है, जो पहले भी ऐसे मामलों में जेल जा चुका है। आरोपी जगह बदल-बदलकर ब्लैकमेलिंग करते थे। 2 आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।