---विज्ञापन---

UP-Bihar Weather: यूपी के 9 जिलों में फिर बदलेगा मौसम, बिहार में बारिश का अलर्ट, पढ़ें IMD अपडेट

UP-Bihar Weather Update: फरवरी के महीने की शुरुआत से ही मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। यूपी और बिहार में 11 फरवरी के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

---विज्ञापन---

UP-Bihar Weather Update: देश में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने लगा है। दिन में तेज धूप निकल रही है, लेकिन साथ में तेज हवाओं से सर्दी का एहसास हो रहा है। देश के अलग-अलग राज्यों में 13 फरवरी तक बर्फबारी और बारिश होने की संभावना जताई गई है। जिसका असर यूपी और बिहार में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज यूपी में 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। वहीं, बिहार में दिन का तापमान 30°C के पार पहुंचने लगा है। लेकिन आने वाले समय में पछुआ हवाओं की रफ्तार बढ़ेगी, जिससे सर्दी बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। जानिए 11 फरवरी को दोनों राज्यों में मौसम कैसा रहेगा।

यूपी में 11 फरवरी को मौसम कैसा रहेगा?

उत्तर प्रदेश में 11 फरवरी को दिन में मौसम साफ रहेगा। कई जगह पर छिछला कोहरा छाया रहेगा। 11 फरवरी को राज्य के कई क्षेत्रों में 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई गई है। जिससे राज्य में एक बार फिर से कड़ाके की ठंड का एहसास होगा। आज के लिए मौसम विभाग ने बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर और श्रावस्ती के आसपास के इलाको में घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

बिहार में होगी बारिश?

फरवरी महीने की शुरुआत से ही मौसम ने करवट ली थी। जिसके बाद से लगातार पारा गिरता गया। लेकिन पिछले कई दिनों से तापमान बढ़ने लगा, जिसके चलते गर्मी का एहसास हो रहा है। बिहार में दिन का तापमान 30°C के पार पहुच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 11 फरवरी को भी तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना है। हालांकि आने वाले दिनो में पछुआ हवाओं की रफ्तार तेज होगी, जिससे एक बार फिर से राज्य में ठंडक का एहसास होगा। आज बिहार के जहानाबाद, बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, गया, जमुई कैमूर, रोहतास, और बांका जिलों में दिन के समय सामान्य से ज्यादा तापमान रहने की संभावना है। हालांकि बिहार में 10 फरवरी से 17 फरवरी तक के लिए बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें: गरजेंगे बादल, गिरेगी बिजली, कबतक होती रहेगी बारिश, जानें IMD का क्या है लेटेस्ट अपडेट?

---विज्ञापन---
First published on: Feb 11, 2025 07:38 AM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola