---विज्ञापन---

देश angle-right

गरजेंगे बादल, गिरेगी बिजली, कबतक होती रहेगी बारिश, जानें IMD का क्या है लेटेस्ट अपडेट?

Aaj Ka Mausam : देश के कई राज्यों में बर्फबारी और बारिश हो रही है। बारिश कबतक होगी रहेगी? इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बादल गजरेंगे और बिजली भी गिरेगी।

---विज्ञापन---

Aaj Ka Mausam : देश में फिर मौसम का मिजाज बदल गया। दिन में तेज धूप निकल रही है, लेकिन तेज हवाएं चलने से सर्दी का सितम बढ़ गया है। इस बीच पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से कई राज्यों में जमकर बादल बरस रहे हैं। देश के अलग-अलग राज्यों में 13 फरवरी तक बर्फबारी और बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। आइए जानते हैं कि आईएमडी का क्या है लेटेस्ट अपडेट?

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, पूर्वोत्तर बांग्लादेश और पड़ोस पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है और अन्य साइक्लोनिक सर्कुलेशन पूर्वोत्तर असम और पड़ोस में स्थित है। इसके प्रभाव से अरुणाचल प्रदेश में 11-12 को तेज गरज और बिजली गिरने के साथ बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है। हालांकि, 11 फरवरी को भारी से बहुत भारी बरसात हो सकती है। असम में 11-13 फरवरी के दौरान और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 11-12 फरवरी को जमकर बादल बरसेंगे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : सावधान! 200 किमी की स्पीड से चलेंगी हवाएं, इन राज्यों में अगले 6 दिनों तक होगी भारी बारिश, IMD का अलर्ट

इन राज्यों में भी बरसेंगे बादल

---विज्ञापन---

उत्तरी अफगानिस्तान और पड़ोस में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है, जिससे पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 10-11 फरवरी को बारिश होने के आसार हैं। साथ ही बर्फबारी भी होगी। बारिश की वजह से इस क्षेत्र में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड राज्य आते हैं। आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में 10 फरवरी को बर्फबारी और बारिश हुई।

तापमान में आया उछाल

---विज्ञापन---

उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में पिछले 24 घंटे में दिन के तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है और यहां दिन का तापमान सामान्य से लगभग 3-4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। प्रायद्वीपीय और पूर्वी भारत के उत्तरी हिस्सों में पारा सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में रात के तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई।

जानें कहां छाएगा कोहरा?

---विज्ञापन---

पूर्वी उत्तर प्रदेश और ओडिशा के अलग-अलग इलाकों में घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति रही, जहां विजिबिलिटी 50-199 मीटर के बीच दर्ज की गई। ओडिशा और पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों में सुबह के समय 11-12 फरवरी के दौरान घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

देश में अगले 5 दिनों तक क्या रहेगा तापमान?

---विज्ञापन---

उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अगले 5 दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा। मध्य भारत में ऐसा ही पारा रहेगा, लेकिन अगले 2-3 दिनों में 2-4 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी। पूर्वी भारत में अगले 2 दिनों में तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ेगा और उसके बाद 2-3 दिनों में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।

मैदानी इलाकों में छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में सबसे ज्यादा ठंड

---विज्ञापन---

देश के मैदानी इलाकों में छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 7-13 डिग्री सेल्सियस के बीच है। महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री सेल्सियस अधिक है, जबकि यूपी, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से नीचे है और देश के बाकी हिस्सों में सामान्य के करीब है।

यह भी पढ़ें : क्या फिर लौटा चक्रवाती तूफान? चलेगी आंधी, गरजेंगे बादल, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

---विज्ञापन---

दिल्ली एनसीआर का कैसा रहेगा मौसम?

आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली एनसीआर में पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हुई है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 25 से 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच है। अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब और अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस तक अधिक रहा। 11 से 13 फरवरी तक आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय धुंध छाने की संभावना है। दिन में 15-25 किमी प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चलेंगी।

---विज्ञापन---
First published on: Feb 10, 2025 10:38 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola