UP Bihar Weather Update: उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से घना कोहरा देखने को मिल रहा है। आज यूपी के कई हिस्सों में हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, कई इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा। इसके अलावा बिहार के 21 जिलों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बिहार में शीतलहर का कहर जारी रहेगा, जिसकी वजह से 11 जनवरी तक 8 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। जानिए 6 जवनरी को दोनों राज्यों में मौसम कैसा रहेगा?
यूपी में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। इसके अलावा कई जगह पर घना कोहरा देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने लखनऊ, नोएडा और गाजियाबाद क्षेत्रों में शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। बीते 24 घंटों में लखनऊ में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
ये भी पढ़ें: Delhi Weather: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, जानें इन 10 इलाकों में कितना तापमान
बिहार का मौसम
बिहार में आज 21 जिलों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिन इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया गया है उसमें गोपालगंज, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, पटना, भोजपुर, बक्स, कैमुर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, दरभंगा, अररिया, पूर्णिया, कटिहार जिलों का नाम शामिल है। इन इलाकों में आने वाले तीन घंटे के दौरान घना और बहुत घना कोहरा देखने को मिलेगा।
मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। जीरो विजिबिलिटी की वजह से यात्रा के दौरान ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। बीते दिन बिहार के कई इलाकों में बहुत कम तापमान दर्ज किया गया। मोतिहारी में 6.7 डिग्री सेल्सियस सारण में 6.9 डिग्री, डेहरी में 7 डिग्री सेल्सियस तक तापमान दर्ज किया गया। मौसम को देखते हुए ही 11 जनवरी तक 8 तक के सभी स्कूल बंद रखने का फैसला किया गया है।
संबंधित खबरें
कौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
43 mins ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
1 hr agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
2 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
4 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
6 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
7 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
17 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
17 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
18 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines