Delhi Weather: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, जानें इन 10 इलाकों में कितना तापमान

Delhi Weather: दिल्ली और नोएडा में पिछले 2 दिनों तक कोहरा और शीतलहरों का प्रकोप था। मौसम विभाग ने आज दिल्ली में बारिश होने का अनुमान जताया है। जानिए आज दिनभर कैसा रहेगा मौसम।

Delhi Weather Update

photo credit-imd

विज्ञापन

Delhi Weather: राजधानी दिल्ली में नए साल के बाद से ही जबरदस्त ठंड और कोहरा छाया हुआ है। तापमान में भी गिरावट देखी गई है। शुक्रवार से दिल्ली और उससे सटे नोएडा में कोहरे और शीतलहरें चल रही हैं। कोहरे के कारण दिल्ली की सड़कों पर विजिबिलिटी लो देखी जा रही थी। वहीं, आज 6 जनवरी 2025 की सुबह मौसम ठंडा है लेकिन हवाएं नहीं चल रही थी। साथ ही, आज की सुबह कोहरा भी कम है। IMD ने आज दिल्ली और नोएडा में बारिश का अनुमान लगाया है। जानिए दिल्ली में आज कौन से इलाके सबसे ज्यादा ठंडे रहेंगे।

आज का मौसम

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों का तापमान लगातार गिर रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, हवा की गति में भी तेजी देखने को मिलेगी। साथ ही, नोएडा में भी शाम के समय तेज हवाएं चलने की उम्मीद है। कल का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा था और अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

विज्ञापन

बारिश का अनुमान

IMD ने साल के पहले हफ्ते ही हल्की बरसात का अनुमान लगाया था। हालांकि, ठंड के कारण अब भी लोग ठिठुरने को मजबूर हैं। आज दिन में बिजली कड़कने के साथ हल्की बारिश होने के आसार है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है।

जारी है ठंड

न्यूज एजेंसी ANI द्वारा शेयर किए गए लेटेस्ट विजुअल्स में सुबह ठंड के साथ हल्का कोहरा देखा गया है। सड़कों पर वाहनचालकों को हेडलाइट का सहारा लेना पड़ रहा है। कर्तव्य पथ से भी कुछ विजुअल्स आए हैं, जो राजधानी में ठंड का असर दिख रहा है।

विज्ञापन

ये इलाके सबसे ठंडे

पालम
लोधी रोड
आया नगर
नरेला
नजफगढ़
पीतमपुरा
पुसा
राजघाट

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ