UP-Bihar Weather: यूपी में 5 दिन बारिश, बिहार के 10 जिलों में लुढ़केगा पारा, पढ़ें IMD अपडेट

UP-Bihar Weather Update: उत्तर प्रदेश और बिहार में पिछले कई दिनों से शीतलहर चल रही है। जानिए मौसम विभाग के मुताबिक दोनो राज्यों में आज मौसम कैसा रहेगा?

UP-Bihar Weather Update
विज्ञापन

UP-Bihar Weather Update: उत्तर भारत के कई राज्य भीषण ठंड की मार झेल रहे हैं। सुबह शाम को घना कोहरा देखने को मिल रहा है। साथ ही शीतलहर की वजह से कड़ाके की ठंड का एहसास हो रहा है। उत्तर प्रदेश में लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, प्रयागराज और वाराणसी के लिए कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। कई जगह पर बारिश की भी संभावना है। वहीं, बिहार के भी कई जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा। आने वाले 4 दिनों में बिहार के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है।

यूपी में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिले कोहरे की चपेट में हैं। यह कोहरा कई जगह पर शाम से ही छाना शुरू हो जाता है जिसकी वजह से विजिबिलिटी कई जगह पर जीरो दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, 10, 11 और 12 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के कारण रात का तापमान बढ़ने की संभावना है, लेकिन दिन का तापमान गिरेगा। वहीं, आने वाले 5 दिनों के लिए यूपी के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जिसकी वजह से तापमान में बदलाव भी दर्ज किया जा सकता है। अभी लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, प्रयागराज, वाराणसी, मेरठ, आगरा, झांसी और बरेली में तेज हवाएं और कोहरा देखने को मिल रहा है।

Advertisment

बिहार में 4 दिन बारिश

मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। बिहार में 4 दिनों में बारिश से मौसम में ज्यादा ठंडक देखने को मिल सकती है। आज से 4 दिनों में बक्सर, भोजपुर, रोहतास, अरवल और औरंगाबाद में बारिश देखने को मिल सकती है। इसके अलावा बीते दिन की तरह ही आज भी पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सिवान, सारण, भोजपुर, सीतामढ़ी, शिवहर और बक्सर में घना कोहरा छाया रहेगा। बीते दिन पूर्णिया और किशनगंज में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियल दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में भी पछुआ हवाओं का असर देखने को मिलेगा। ही घना कोहरा भी आम जीवन पर असर डालेगा, क्योंकि कई जगह पर विजिबिलिटी जीरो तक जा सकती है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ