---विज्ञापन---

गुजरात angle-right

Gujarat Weather: 2 दिन शीतलहर चलने का अलर्ट, जानें किस इलाके में कितना तापमान?

Gujarat Weather Update: गुजरात में उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी काफी प्रभाव पड़ रहा है। राज्य का तापमान लगातार गिरता जा रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने बताया कि आगे वाले दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है।

---विज्ञापन---

Gujarat Weather Update: गुजरात में ठंड की लहर लौट आई है। राज्य के कई इलाकों में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है, साथ ही चारों तरफ शीतलहर फैल रही है। उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी गुजरात के तापमान पर भी असर कर रही है। राज्य का तापमान लगातार गिरता जा रहा है। गुजरात में औसत तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं अहमदाबाद और गांधीनगर जैसे मेट्रो सिटी में शीतलहर जारी है। अगले 2 दिनों तक गुजरात में इसी तरह का मौसम देखने को मिल सकता है। इसके बाद राज्य में तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है।

तापमान में होगी बढ़ौतरी

अहमदाबाद, मौसम विभाग के निदेशक एके दास के मुताबिक अगले 7 दिनों तक गुजरात में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिनों तक राज्य में तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद राज्य में तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गुजरात में उत्तर पूर्व से पूर्व की ओर हवाएं चल रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने तापमान बढ़ने के पीछे का कारण बताया है। इसमें उन्होंने कहा कि एक पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है जो 10 तारीख तक उत्तर पूर्वी हिस्सों को प्रभावित करेगा, जिससे तापमान बढ़ने का अनुमान लगाया गया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Gujarat के अहमदाबाद में शुरू होगा पतंग महोत्सव, देश-विदेश से लेंगे 612 पतंगबाज हिस्सा

इन शहरों लुढ़का तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, बीते दिन प्रदेश के नलिया में 3.4 डिग्री, राजकोट में 7.3, डिसा में 8.8, केशोद में 9.1, गांधीनगर में 9.2, भुज में 9.2, सुरेंद्रनगर में 10.4, वल्लभ विद्यानगर में 10.7, वडोदरा में 11.4, अमेरली में 11.7, 12 डिग्री दर्ज किया गया। पोरबंदर में, अहमदाबाद में न्यूनतम तापमान 12.1, कांडला पोर्ट में 12.4, महुवा में 12.5, भावनगर में 12.6, द्वारका में 13.8, सूरत में 15.5, वेरावल में 15.8, ओखा में 18.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

---विज्ञापन---
First published on: Jan 09, 2025 07:45 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola