हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

UP Weather: कोहरे के बीच सताएगी गर्मी, जानें 6 दिन तक यूपी के 12 जिलों में कैसा रहेगा मौसम?

UP Weather: नवंबर का पहला हफ्ता है, इस समय तक सर्दी की आमद होने लगती है, लेकिन यूपी में अभी भी मौसम में कुछ खास बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है। जानिए उत्तर प्रदेश का मौसम 7 नवंबर को कैसा रहेगा

विज्ञापन

UP Weather: उत्तर प्रदेश में आज छठ पर्व के मौके पर मौसम विभाग ने राज्य में 7 नवंबर से 12 नवंबर के लिए अपडेट दिया है। विभाग का कहना है कि इन तारीखों के बीच मौसम साफ रह सकता है। वहीं, कई जिलों में न्यूनतम तापमान 20℃ से कम है, जो ठंड का संकेत दे रहा है। बरेली, इटावा और नजीबाबाद जैसे कुछ जिलों में अधिकतम तापमान 30℃ से दर्ज किया गया। जबकि बाराबंकी में अधिकतम तापमान 30.4℃ और हरदोई में 31℃ दर्ज किया गया है। इसको देखते हुए संभावना जताई जा रही है कि दिन में तापमान थोड़ा गर्म तो सुबह और रात को ठंडक का एहसास होगा।

7 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश में 7 नवंबर को मौसम साफ रहने की संभावना है। राज्य में कई जगह पर धुंध व हल्का कोहरा छाया रह सकता है। 7 नवंबर के अलावा 8, 9 और 10 नवंबर को भी यूपी में सुबह के वक्त मौसम में हल्की नमी रहेगी, जिससे कई जगह पर कोहरा छाया रहेगा।

ये भी पढ़ें: चक्रवाती तूफान फिर भीषण तबाही मचाने को तैयार! 9 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

विज्ञापन


7 नवंबर को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के कोहरे के साथ तापमान में गिरावट देखने को मिली। लखनऊ में भी सुबह धुंध देखने को मिली। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज प्रयागराज, वाराणसी, मऊ, गोरखपुर, बलिया, बहराइच, बरेली, पीलीभीत और मेरठ में भी हल्का कोहरा देखने को मिला। इसके अलावा भी ज्यादातर शहरों में आज मौसम पूरी तरह से साफ रह सकता है।

किस जिले में कितना टेम्परेचर?

उत्तर प्रदेश के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। न्यूनतम तापमान हर दिन बदल रहा है। बुधवार को यूपी के कई जिलों, जिसमें अलीगढ़ 17℃ न्यूनतम तापमान मुजफ्फरनगर में 16℃, मेरठ में 17℃, नजीबाबाद में 17.5℃ और बुलंदशहर में 19℃ न्यूनतम तापमान रहा। इसके अलावा नजीबाबाद में अधिकतम तापमान 29℃, बरेली में 29.4℃, इटावा में 29.8℃, बाराबंकी में 30.4℃, हरदोई में 31℃ रहा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2024: छठ पूजा पर कब दिए जाएंगे शाम-सुबह के अर्घ्य? दिल्ली-मुंबई समेत अपने शहरों की जानें टाइमिंग

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola