UP Weather Update: नवंबर में बढ़ते दिनों के साथ उत्तर प्रदेश का मौसम बदलता जा रहा है। रात के समय प्रदेश के बहुत से इलाकों ज्यादा ठंड पड़ रही है। बीते दिन भी पछुआ हवाओं की वजह से प्रदेश में कई जगह पर तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली थी। 19 नवंबर को लिए मौसम विभाग ने प्रदेश के 15 जिलों के लिए घने और बहुत घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही कई क्षेत्रों में सुबह के वक्त विजिबिलिटी जीरो रहने की संभावना है।
आज कैसा रहेगा मौसम?
19 नवंबर को दिन में उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान देर रात और सुबह के समय कई जगह पर घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 19 नवंबर को कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती और आसपास के इलाकों में घना से बहुत घना कोहरा रहेगा, जिसकी वजह से विजिबिलिटी बहुत ही कम हो जाएगी। इससे लोगों के रोजमर्रा के काम पर असर पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें: UP Weather: यूपी में दिखने लगा ठंड का असर, धूप में नर्मी, 12 जिलों में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग ने जिन जिलों में घने कोहरे की चेतावनी दी है, उसमें देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा और हाथरस का नाम शामिल है। हालांकि 20 नवंबर के लिए को प्रदेश में कोहरे का कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है। इस दिन मौसम ठंडक के साथ मौसम साफ रहेगा।
प्रदेश में कई जगह पर कोहरा 19, 20 और 21 नवंबर को छाया रह सकता है। हालांकि मौसम ज्यादातर इलाकों में शुष्क ही बना ररहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, 22 और 23 नवंबर को यूपी में मौसम शुष्क मौसम के साथ कोहरा भी छाने की संभावना है।
कितना रहेगा तापमान?
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में 24 नवंबर तक मौसम साफ ही रहेगा। हालांकि कई जगह पर बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान की बात करें तो ये नजीबाबाद में 12.2℃ दर्ज किया गया। वहीं, मेरठ में 21.9℃ और मुजफ्फरनगर में 22℃ अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़ें: UP Weather: यूपी में बारिश से बदलेगा मौसम! कई जिलों में गुलाबी ठंड, पढ़िए अपडेट
संबंधित खबरें
सीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
2 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
6 hrs ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
6 hrs ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
11 hrs agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
19 hrs agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
19 hrs agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
1 day agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines