---विज्ञापन---

UP Weather: यूपी में दिखने लगा ठंड का असर, धूप में नर्मी, 12 जिलों में कैसा रहेगा मौसम?

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में अचानक से मौसम ने करवट ली है। घने कोहरे के साथ ठंड का एहसास होने लगा है। देश में कई जगह पर पछुआ हवाओं की वजह से ठंडक बढ़ गई है।

---विज्ञापन---

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में अब कड़ाके की सर्दी के लिए तैयार हो जाइये। पछुआ हवाओं की वजह से प्रदेश में मौसम ने करवट ली है। अब कोहरे के साथ-साथ ठंडक का एहसास होने लगा है। शहरी इलाकों के मुकाबले ग्रामीण इलाके में ज्यादा ठंड और कोहरा देखने को मिल रहा है। यूपी का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास तक पहुंच गया। इसके साथ ही कई जिलों में ठंड बढ़ गई है।

आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, 18 नवंबर को यूपी के पश्चिमी और पूर्वी इलाकों में मौसम साफ रहने की संभावना है। लेकिन इस दौरान कई जगह पर कोहरा देखने को मिल सकता है। कई जगह पर सुबह के समय कम से मध्यम कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। कोहरे की ये स्थिति 19, 20 और 21 नवंबर बनी रह सकती है। हालांकि मौसम ज्यादातर जगह पर शुष्क ही बना रह सकता है। 22 और 23 नवंबर को यूपी में मौसम शुष्क मौसम के साथ कोहरा भी छाया रहेगा।

---विज्ञापन---

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए आने वाले दिनों में बारिश की संभावना भी जताई है। बारिश के बाद भीषण सर्दी का प्रकोप देखने को मिल सकता है। बारिश का अलर्ट आने वाले 5 दिनों के लिए जारी किया गया है।


ये भी पढ़ें: UP Weather: यूपी में बारिश से बदलेगा मौसम! कई जिलों में गुलाबी ठंड, पढ़िए अपडेट

---विज्ञापन---

कहां कितना रहा तापमान?

उत्तर प्रदेश में लगातार तापमान गिर रहा है। इस दौरान कई जगह पर तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली। जिसमें नजीबाबाद का न्यूनतम तापमान 12°C रहा, अयोध्या में 13°C, कानपुर में 13.2°C, बुलंदशहर में 14°C, गाजीपुर में 14°C, शाहजहांपुर में 14 डिग्री और मुजफ्फरनगर में 14°C न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं, लखीमपुर खीरी जिले में 21°C न्यूनतम और 24°C अधिकतम तापमान रिकार्ड किया गया।

ये भी पढ़ें: UP-Bihar Weather: बिहार के 19, UP के 12 जिलों में कोहरे का अलर्ट; पढ़ें मौसम विभाग का ताजा अपडेट

First published on: Nov 18, 2024 06:39 AM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola