---विज्ञापन---

UP Weather: हवाओं से बदलेगा यूपी का मौसम, इन जिलों में 2 से 3 डिग्री तक गिरेगा तापमान, पढ़िए वेदर अपडेट

UP Weather Update: देशभर में कई इलाकों में अचानक से मौसम ने करवट ली है। घने कोहरे के साथ ठंड का एहसास होने लगा है। देश में कई जगह पर पछुआ हवाएं ठंड को बढ़ाएंगी।

---विज्ञापन---

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में सर्दी दस्तक दे चुकी है। सुबह शाम की ठंडक में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। वहीं, दिन में भी तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी प्रदेश के इलाकों में घने कोहरे की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में यूपी के तापमान में 2°C से 3°C तक गिरावट देखने को मिलेगी। बीते दिन भी अयोध्या, अम्बेडकरनगर, सहारनपुर, शामली समेत कई जिलों में घना कोहरा देखने को मिला।

15 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश में मौसम में बदलाव आना शुरू हो या है। राज्य में बीती रात से ही कई जगह पर घना कोहरा छाने लगा था। जिसकी वजह से विजिबिलिटी बहुत कम हो गई। इस दौरान राहगीरों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने 15 नवंबर को भी कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया। हालांकि ये कोहरा सुबह शाम का होगा, दिन में मौसम बाकी दिनों की तरह ही साफ रहेगा। ये घना कोहरा आने वाले दो दिनों तक रहने की संभावना है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: पछुआ हवाएं बढ़ाएंगी ठंड का कहर, दिल्ली-बिहार समेत देश में अगले 5 दिन कितना बदलेगा मौसम? IMD का आया बड़ा अपडेट

कहां छाएगा कोहरा?

मौसम विभाग ने देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा और बलरामपुर में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया। इसके अलावा श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर और बागपत में भी घने कोहरे की स्थिति बनी रहेगी।

---विज्ञापन---

हवाओं से बदलेगा मौसम

देशभर में पछुआ हवाओं के जोर पकड़ने तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिलेगी। तेज हवाओं के कारण कोहरे में थोड़ी कमी आ सकती है। IMD के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा के अलग-अलग इलाकों में रात और सुबह के समय बहुत घना कोहरा 16 नवंबर तक रह सकता है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में 15 नवंबर की सुबह तक और उसके बाद दो दिनों के लिए घना कोहरा छाया रहेगा। उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड, राजस्थान में भी 17 नवंबर तक घना कोहरा छाया रहेगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: आसमान से क्यों नजर नहीं आ रही धरती? NASA ने जारी की चौंकाने वाली तस्वीर

First published on: Nov 15, 2024 07:08 AM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola