UP Uttarakhand Flood Alert: उत्तराखंड में हो रही लगातार बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। बारिश के कारण बढ़े जलस्तर के कारण हरिद्वार में भीमगोडा बैराज का एक गेट टूट गया है। इसके कारण मेरठ तक बाढ़ की आशंका जताई गई है। साथ ही उत्तराखंड में आईएमडी की ओर से बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
और पढ़िए – बाढ़ के बीच आज भी दिल्ली को बारिश से राहत नहीं, 15 से ज्यादा राज्यों में आज भी वर्षा का अलर्ट
पानी के दबाव के कारण हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, रविवार देर शाम हरिद्वार में गंगा नदी पर बने भीमगोडा बैराज का गेट नंबर 10 टूट गया। आशंका जताई जा रही है कि पानी के ज्यादा दबाव के कारण ये हादसा हुआ है। घटना के बाद यहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। उन्होंने बैराज के कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी। बताया जाता है कि हरिद्वार में स्थित भीमगोडा बैराज उत्तर प्रदेश सरकार के अधीन है।
अलकनंदा का जलस्तर भी बढ़ा
उत्तराखंड के श्रीनगर की जीवीके बांध परियोजना कंपनी से पानी छोड़े जाने के कारण अलकनंदा नदी में भी जलस्तर बढ़ गया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ब्रिजेश भट्ट ने बताया है कि देवप्रयाग में गंगा नदी 20 मीटर और ऋषिकेश में 10 मीटर बढ़ गई है। जिला प्रशासन लोगों को लगातार अलर्ट कर रहा है। लोगों को नदी किनारे न जाने की अपील की गई है।
और पढ़िए –जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में पहाड़ से पत्थर गिरने से अमरनाथ तीर्थयात्री की मौत, दो अन्य घायल
बरसाती नदियां भी उफान पर
राज्य की प्रमुख नदियों के साथ-साथ बरसाती नदियां और नाले भी विकराल रूप लेकर बह रहे हैं। इसी क्रम में चमोली जिले में मलारी की सीमा सड़क पर बहने वाली एक बरसाती नदी अपने उफान पर है। बहाव इतना तेज ही कि पानी पुल के ऊपर आ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसाती नाले और नदियों में पानी अचानक आता है, जो काफी खतरनाक है।
पहाड़ों पर अभी और बारिश की चेतावनी
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में अभी और बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। आईएमडी के अनुसार, उत्तराखंड के सभी जिलों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस चेतावनी को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी विभागों को क्षेत्र में निगरानी के लिए निर्देश दिए हैं।
संबंधित खबरें
कल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
53 mins agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
2 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
3 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
4 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
6 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
14 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
15 hrs agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
23 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
1 day ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines