जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में पहाड़ से पत्थर गिरने से अमरनाथ तीर्थयात्री की मौत, दो अन्य घायल

Amarnath Yatra, Lord Shiva, Sangam Top, Jammu and Kashmir, Baltal news, lady devotee died

Amarnath Yatra: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में शनिवार को पहाड़ से गिरे पत्थर की चपेट में आने से अमरनाथ जा रही एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि अमरनाथ यात्रा पर निकली 53 वर्षीय महिला की प्राकृतिक रूप से गिरने वाले पत्थरों की चपेट में आने से मौत हुई है।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि महिला को बचाने की कोशिश करने वाले जम्मू-कश्मीर पुलिस की माउंटेन रेस्क्यू टीम के दो अन्य सदस्य भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक, मृतक की पहचान उर्मिला बेन (53) के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि यह घटना संगम टॉप और निचली गुफा के बीच हुई जब महिला श्रद्धालु पवित्र गुफा की ओर पैदल यात्रा कर रही थी।

विज्ञापन

घायल रेस्क्यू टीम के सदस्यों को अस्पताल में कराया भर्ती

पुलिस ने कहा कि घटना में जम्मू-कश्मीर पुलिस की माउंटेन रेस्क्यू टीम के घायल सदस्यों की पहचान मोहम्मद सलेम और मोहम्मद यासीन के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि दोनों महिला तीर्थयात्री को बचाने की कोशिश करते समय घायल हो गए।

घटना के बाद घायल रेस्क्यू टीम के सदस्यों को यात्रा ड्यूटी पर तैनात सेना और निजी हेलीकॉप्टर से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। अधिकारियों ने बताया कि सूचना पर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने महिला यात्री की मौत पर शोक व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवार के प्रति सहानुभूति भी व्यक्त की।

विज्ञापन

डीजीपी ने दोनों घायलों की प्रतिबद्धता की सराहना की और त्वरित निकासी में शामिल सभी लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। बता दें कि अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई को शुरू हुई थी। भगवान शिव के निवास स्थान अमरनाथ गुफा की 62 दिवसीय तीर्थयात्रा 31 अगस्त को समाप्त होगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ