UP Uttarakhand Flood Alert: हरिद्वार में बैराज का गेट टूटा, उत्तराखंड के साथ यूपी के इन जिलों में बाढ़ का खतरा
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

UP Uttarakhand Flood Alert: उत्तराखंड में हो रही लगातार बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। बारिश के कारण बढ़े जलस्तर के कारण हरिद्वार में भीमगोडा बैराज का एक गेट टूट गया है। इसके कारण मेरठ तक बाढ़ की आशंका जताई गई है। साथ ही उत्तराखंड में आईएमडी की ओर से बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
और पढ़िए – बाढ़ के बीच आज भी दिल्ली को बारिश से राहत नहीं, 15 से ज्यादा राज्यों में आज भी वर्षा का अलर्ट
जानकारी के मुताबिक, रविवार देर शाम हरिद्वार में गंगा नदी पर बने भीमगोडा बैराज का गेट नंबर 10 टूट गया। आशंका जताई जा रही है कि पानी के ज्यादा दबाव के कारण ये हादसा हुआ है। घटना के बाद यहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। उन्होंने बैराज के कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी। बताया जाता है कि हरिद्वार में स्थित भीमगोडा बैराज उत्तर प्रदेश सरकार के अधीन है।
Uttarakhand | The water level of river Ganga along with Alaknanda has increased due to the release of water from Srinagar's GVK Dam Project Company. The Ganga River rose by 20 meters in Devprayag and . (https://spellpundit.com/) 10 meters by the time it reached Rishikesh. The district administration is… pic.twitter.com/HExbgnuFWk
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 17, 2023
उत्तराखंड के श्रीनगर की जीवीके बांध परियोजना कंपनी से पानी छोड़े जाने के कारण अलकनंदा नदी में भी जलस्तर बढ़ गया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ब्रिजेश भट्ट ने बताया है कि देवप्रयाग में गंगा नदी 20 मीटर और ऋषिकेश में 10 मीटर बढ़ गई है। जिला प्रशासन लोगों को लगातार अलर्ट कर रहा है। लोगों को नदी किनारे न जाने की अपील की गई है।
राज्य की प्रमुख नदियों के साथ-साथ बरसाती नदियां और नाले भी विकराल रूप लेकर बह रहे हैं। इसी क्रम में चमोली जिले में मलारी की सीमा सड़क पर बहने वाली एक बरसाती नदी अपने उफान पर है। बहाव इतना तेज ही कि पानी पुल के ऊपर आ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसाती नाले और नदियों में पानी अचानक आता है, जो काफी खतरनाक है।
#WATCH | The water level of river Ganga at Bhimgoda Barrage is at 292.95 meters, while the danger mark is 294 meters, says junior engineer, Irrigation department, Uttar Pradesh government.
Bhimgoda Barrage is located in Haridwar, and is managed by the UP government. pic.twitter.com/kpLxM53LpW
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 16, 2023
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में अभी और बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। आईएमडी के अनुसार, उत्तराखंड के सभी जिलों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस चेतावनी को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी विभागों को क्षेत्र में निगरानी के लिए निर्देश दिए हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: