UP Upchunav 2024: हो गया बड़ा खेला! चुनाव लड़ने को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने किया बड़ा ऐलान

UP Upchunav 2024: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ये बेहद संवेदनशील और गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा की राज्य सरकार इस पर काम कर रही है।

UP Upchunav 2024, Chirag Paswan, ljp ramvilas, Uttar Pradesh

Chirag Paswan

विज्ञापन

UP Upchunav 2024: केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) पार्टी नेता चिराग पासवान ने शनिवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में उपचुनाव नहीं लड़ने जा रही है। उन्होंने आगे स्पष्ट करते हुए कहा कि उनकी पार्टी केवल झारखंड में उपचुनाव लड़ेगी।

मीडिया को दिए बयान में चिराग पासवान ने कहा कि उत्तर प्रदेश उपचुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) पार्टी भारतीय जनता पार्टी का सपोर्ट करेगी। बता दें यूपी की कुल 10 सीटों पर उपचुनाव होना है।

Advertisment

शराब तस्करी पर बनाई स्पेशल टीम

बिहार में जहरीली शराब से मौत के मामले में चिराग पासवान ने कहा कि बिहार सरकार लगातार इस मुद्दे पर गंभीरता से कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि शराब तस्करी करने वाले लोगों को छोड़ा नहीं जाएगा, सभी आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि शराब तस्करी की रोकथाम के लिए राज्य में एक स्पेशल टीम बनाई गई है। जिसमें पुलिस व स्थानीय प्रशासन दोनों के कर्मचारी शामिल हैं।

विज्ञापन

सलमान खान की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम 

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ये बेहद संवेदनशील और गंभीर चिंता का विषय है। उनका कहना था कि बाबा सिद्दीकी मेरी श्रद्धांजलि है,  मेरे उनसे व्यक्तिगत संबंध थे। वहीं, सलमान खान की सुरक्षा पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार इस मुद्दे पर गंभीरता से काम कर रही है। राज्य में सभी लोगों की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ