Helmet challan to tractor owner in UP: उत्तर प्रदेश में परिवहन विभाग की ओर से हो रही लापरवाही से जुड़े अनेकों मामले सामने आते रहने है, जिसमें जरा सी लापरवाही या गलती के चलते पूरे विभाग पर सवाल खड़े होते हैं। ताजा मामला यूपी के हापुड़ जिले से सामने आया, जहां परिवहन विभाग के अधिकारी की ओर से एक ट्रैक्टर का चालान काट दिया गया। गौर करने वाली बात ये है कि ये चालान तेज रफ्तार या लापरवाही से चलाने की वजह से नहीं बल्कि हेलमेट न पहनने की वजह से काटा गया है।
घर पर खड़ा था ट्रैक्टर और हो गया चालान
दअरसल, पूरा मामला हापुड़ के गांव सलाई का है, जहां रहने वाले खुशी मोहम्मद के पास एक ट्रैक्टर है, जिसका वह खेती के कामकाज के लिए उपयोग करते हैं। उनका बीते शुक्रवार की दोपहर को हेलमेट पहनकर ट्रैक्टर चलाने के आरोप में एक हजार रुपये का चालान काट दिया गया, जिसका मैसेज उनके फोन पर आया। इस मैसेज को देखकर उनके होश उड़ गए और फिर ये सवाल खड़ा हुआ कि आखिर जब ट्रैक्टर चलाते समय हेलमेट का इस्तेमाल होता ही नहीं है तो चालान कैसे काटा गया? इतना ही नहीं, पीड़ित ने बताया कि जिस समय ये चालान काटा गया, उस समय उनका ट्रैक्टर घर में ही खड़ा हुआ था।
यह भी पढ़ें: हैदराबाद में मिला तेलंगाना की शिक्षा मंत्री के पुलिस एस्कॉर्ट प्रभारी का शव, पुलिस ने बताई बड़ी वजह
पीड़ित ने की चालान कैंसिल कराने की मांग
मामले को लेकर पीड़ित खुशी मोहम्मद का कहना है कि शुक्रवार की दोपहर वे घर पर ही थे और उस दौरान उनका ट्रैक्टर घर पर ही खड़ा था। अचानक उनके मोबाइल फोन पर ट्रैक्टर का चालान कटने का मैसेज आया। मैसेज प्राप्त होते ही पहले तो उन्हें इस पर विश्वास नहीं हुआ। इसके बाद पीड़ित ने इस मामले में ऑनलाइन जानकारी प्राप्त की तो सामने आया कि उनका एक हजार रुपये का चालान बिना हेलमेट के ट्रैक्टर चलाने के लिए काटा गया है। पीड़ित के अनुसार, चालान में फोटो एक बाइक की दी हुई है। उनका कहना है कि एक ही नंबर पर दो वाहन के रजिस्ट्रेशन कैसे हो सकते हैं। यदि ऐसा है तो ये परिवहन विभाग के अधिकारियों की बड़ी लापरवाही है।
यह भी पढ़ें: स्कूली बच्चों को स्टंट करते देख भड़कीं भाजपा नेत्री, बस से उतार एक-एक को जड़े थप्पड़, Video
अधिकारियों के दफ्तर के चक्कर लगा रहा पीड़ित
पीड़ित ने बताया कि चालान होने के बाद से वह लगातार परिवहन विभाग के अधिकारियों से मिलने के लिए उनके दफ्तर के चक्कर लगा रहा है लेकिन अधिकारियों से न तो मुलाकात हो पा रही और न ही इस मामले पर विभाग से जुड़ा कोई कर्मचारी किसी प्रकार का अपडेट दे रहा है, जिससे वह परेशान है। पीड़ित की ओर से इस चालान को कैंसिल कराने की मांग की जा रही है।
संबंधित खबरें
नारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
2 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
3 hrs ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
3 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
4 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
5 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
15 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
16 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
18 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
19 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines