हैदराबाद में मिला तेलंगाना की शिक्षा मंत्री के पुलिस एस्कॉर्ट प्रभारी का शव, पुलिस ने बताई बड़ी वजह

Education minister escort incharge commit suicide: हैदराबाद सिटी पुलिस को वेस्ट ज़ोन में युवक की ओर से आत्महत्या करने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई। जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंचे वेस्ट ज़ोन डीसीपी डी जोएल डेविस ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी गई है।

suicide

Education minister escort incharge committed suicide: रविवार को तेलंगाना की शिक्षा मंत्री सबिता इंदिरा रेड्डी की पुलिस एस्कॉर्ट के प्रभारी का शव हैदराबाद के जुबली हिल्स इलाके में पाया गया। शव मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची हैदराबाद सिटी पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान 60 वर्षीय मोहम्मद फजल अली के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर फॉरेंसिक की टीम पहुंचकर जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में आर्थिक तंगी के चलते आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पारिवारिक औऱ आर्थिक समस्याओं के चलते की आत्महत्या

आपको बताते चलें कि यह पूरी घटना रविवार सुबह 7 बजे की है, जब हैदराबाद सिटी पुलिस को वेस्ट ज़ोन में युवक की ओर से आत्महत्या करने की सूचना प्राप्त हुई। मामले की सूचना पर घटनास्थल पर पुलिस टीम के साथ पहुंचे वेस्ट ज़ोन डीसीपी डी जोएल डेविस ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में आत्महत्या के पीछे मृतक की आर्थिक और पारिवारिक समस्याओं का कारण निकल कर सामने आ रहा है।

विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद होगी कार्रवाई

विज्ञापन

इस घटना को लेकर वेस्ट ज़ोन डीसीपी डी जोएल डेविस ने बताया कि तेलंगाना की शिक्षा मंत्री सबिता इंद्रा रेड्डी के एस्कॉर्ट्स प्रभारी के रूप में काम करने वाले एक 60 वर्षीय मोहम्मद फज़ल अली की कथित तौर पर आत्महत्या से मृत्यु हो गई है। उन्होंने बताया कि मामले में जांच के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, इस मामले में पुलिस की ओर से कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ