Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में आज से शुरू हुए यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को एक बार फिर दोहराया. उन्होंने कहा कि आज हमारी सेनाएं स्वदेशी प्रणालियों को प्राथमिकता दे रही हैं. विदेशी निर्भरता को कम करने की दिशा में कदम बढ़ा रही हैं. इसी उद्देश्य से सरकार देश में ही एक वाइब्रेंट डिफेंस इकोसिस्टम विकसित कर रही है, जिसमें हर पुर्जे पर मेड इन इंडिया की छाप हो।
चिप से लेकर शिप तक बनाएंगे
प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि आत्मनिर्भर भारत के तहत देश में चिप से लेकर शिप तक बनाएंगे. उत्तर प्रदेश इस परिवर्तन की अगुआई कर रहा है और डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग में एक बड़ा हब बनता जा रहा है. उन्होंने ग्रेटर नोएडा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले को भारत के बढ़ते औद्योगिक प्रभाव और आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ते कदम का प्रतीक बताया.
जीएसटी रिफॉर्म पर भी दिया बड़ा संदेश
पीएम मोदी ने कहा कि जीएसटी रिफॉर्म की प्रक्रिया भी लगातार जारी है. इसमें सुधार का सिलसिला भविष्य में भी चलता रहेगा. उन्होंने व्यापारिक समुदाय को भरोसा दिलाया कि सरकार उनके साथ है. मोदी ने व्यापारियों से सीधा संवाद भी किया.
ये भी पढ़ें: UP International Trade Show: 3500 करोड़ लोन बांटने का टारगेट, सरकारी योजनाओं की मिलेगी जानकारी
‘वोकल फॉर लोकल’ की ओर बढ़ते कदम
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने वोकल फॉर लोकल के मंत्र को दोहराया और कहा कि भारत अब केवल उपभोक्ता नहीं है. वैश्विक स्तर पर एक निर्माता देश के रूप में उभर रहा है. उन्होंने व्यापारियों, निवेशकों और युवाओं से इस अभियान में भागीदारी का आह्वान किया।
धक्का मुक्की का वीडियो वायरल
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कुछ स्पेशल लोगों को वीआईपी पास दिए गए थे. पास जितने बांटे गए लोग उससे ज्यादा आ गए. इस वजह से हाॅल भर गया. जिन लोगों को एंट्री नहीं मिली उनका एक वीडियो वायरल हुआ है. वह एंट्री नहीं मिलने पर नाराजगी जाहिर करते हुए धक्का मुक्की कर रहे है.
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन
संबंधित खबरें
नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
9 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
11 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
12 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
15 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
15 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
17 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
17 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
19 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
21 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines