UP International Trade Show: 3500 करोड़ लोन बांटने का टारगेट, सरकारी योजनाओं की मिलेगी जानकारी

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में हो रहे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 में 26 सितंबर को उत्तर प्रदेश के प्रमुख बैंक संस्थान अपनी विशेष भागीदारी दर्ज कराएंगे. इस दिन आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम में प्रदेश सरकार की वित्तीय योजनाओं के लाभार्थियों को लोन चेक सौंपे जाएंगे.

UP INTERNATIONAL TRADE SHOW

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में हो रहे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 में 26 सितंबर को उत्तर प्रदेश के प्रमुख बैंक संस्थान अपनी विशेष भागीदारी दर्ज कराएंगे. इस दिन आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम में प्रदेश सरकार की वित्तीय योजनाओं के लाभार्थियों को लोन चेक सौंपे जाएंगे. साथ ही आमजन को सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूक किया जाएगा.

विज्ञापन

3500 करोड़ का बंटेगा लोन

गौतमबुद्ध नगर जिले के विभिन्न बैंकों को कुल 3,500 करोड़ का लोन बांटने का टारगेट दिया गया है. इस मौके पर सीएम युवा उद्यमी योजना, पीएम सूर्यघर, मुद्रा लोन, होम लोन और एमएसएमई योजनाओं के तहत 20 लाभार्थियों को लोन चेक सौंपेंगे.

विज्ञापन

सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी

ट्रेड शो में लगाए गए बैंक स्टॉल्स के माध्यम से दर्शकों को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी. इसके जरिए लोगों को बताया जाएगा कि वह किस प्रकार इन योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं और किन दस्तावेजों के साथ आवेदन किया जा सकता है.

वीआईपी रहेंगे मौजूद

कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी दीपक कुमार, वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, एमएसएमई मंत्री राकेश सचान और वित्त सचिव डॉ. सारिका मोहन विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे. इसके अलावा नाबार्ड, एक्सिम बैंक, एसबीआई, केनरा बैंक सहित अन्य बड़े बैंकों के वरिष्ठ अधिकारी और सीजीएम भी मौजूद रहेंगे.

विज्ञापन

बैंक और सरकार के बीच बेहतर तालमेल

बैंक मैनेजर अभिषेक कुमार ने बताया कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में विभिन्न बैंकों के स्टॉल लगाए जा रहे है. यहां दर्शकों को सरकार की लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ