UP STF arrested Lady in timer bomb case: यूपी एसटीएफ ने टाइमर बम तैयार करवाने वाली मास्टर माइंड महिला इमराना को रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे जनपद मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया। उसने जावेद नाम के शख्स से बम बनवाए थे। 2013 में किन्हीं उपद्रवियों ने उसका घर फूंक दिया था। उसका कहना है कि उसने बदला लेने के लिए यह बम बनवाए थे।
साल 2013 में किसी ने इमराना का घर फूंक दिया था
यूपीएसटीएफ के अधिकारियों के अनुसार महिला पूछताछ में सहयोग नहीं कर रही है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि साल 2013 में मुजफ्फरनगर में दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। इस दंगे में किसी ने इमराना का घर फूंक दिया था। वह आज तक उसी सदमे से जूझ रही है। उसे डर था कि अगर कभी फिर ऐसा हुआ तो वह अपना बचाव कैसे करेगी। इसके अलावा उसका घर फूंकने वाले लोगों के प्रति उसके मन में गुस्सा आज तक सुलग रहा। वह दोषियों से बदला लेना चाहती थी, जिसके लिए बम बनवाए गए।
लोकसभा चुनाव से पहले यूपी को दहलाने की थी साजिश
जानकारी के अनुसार इससे पहले यूपी एसटीएफ ने इस मामले में बम बनाने वाले जावेद को गिरफ्तार किया था। उसके पास से 4 टाइमर बोटल बम बरामद हुए थे। जावेद से इमराना ने ही बम बनवाए थे। जब जावेद बम पहुंचाने जा रहा था तभी पुलिस ने उसे रास्ते से धर-दबोचा था। पुलिस अब इस बात का पता लगा रही है कि लोकसभा चुनाव से पहले इमराना का इन बमों से ऐसा क्या करने का इरादा था।
पहले भी बनवाए थे बम, दिल्ली से भी निकला कनेक्शन
जानकारी के अनुसार इमराना मुजफ्फरनगर के खालापार इलाके में रहती है। वह कई साल पहले किसी भट्टी में मजदूरी करती थी। फिलहाल 10 सालों से वह कोई काम नहीं कर रही थी। आसपास के लोग उसे इमराना बाबा के नाम से भी जानते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि वह झाड़-फूंक भी करती है, बताया जा रहा है कि वह अंधविश्वास से प्रेरित है। बताया जा रहा है कि इससे पहले साल 2013 में भी उसने 10 हजार रुपये देकर बम बनवाए और बांटे थे। इस बार उसने बम बनाने पर 50 हजार रुपये देने का वादा किया था। बताया जा रहा है कि सीएए लागू होने से पहले दिल्ली के किसी व्यक्ति के कहने पर उसने इस बार बम तैयार करवाए हैं।
बम बनवाने के पीछे क्या थी साजिश, कहां से आए पैसे, जांच जारी
फिलहाल यूपीएसटीएफ इस बारे में ज्यादा जानकारी शेयर नहीं कर रही है। पुलिस के अनुसार केस काफी संवेदनशील है। सभी एंगल से मामले की जांच की जा रही है। बम बनवाने के लिए पैसे कहां से आए। किसने इमराना का इस काम में साथ दिया या बम बनवाने का ऑर्डर दिया, इन सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
1 hr agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
1 hr agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
2 hrs agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
3 hrs agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
11 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
20 hrs agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
22 hrs agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
23 hrs agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
1 day agoपीएम मोदी के विजन को डबल इंजन सरकार ने जमीन पर उतारा: सीएम योगी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines