BJP Leader And Son Assault Video: उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में भाजपा नेता और उनके बेटे को पुलिसकर्मी ने बीच सड़क बुरी तरह पीटा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मारपीट भिनगा इलाके में अशोक तिराहे पर की गई। किसी ने इस मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि पुलिस वाला भाजपा नेता और उनके बेटे को पीट रहा है और गंदी-गंदी गालियां भी निकाल रहा है। भिनगा co संतोष कुमार को पीड़ितों ने मामले की शिकायत दी और आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं co संतोष ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच करने के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
यह भी पढ़ें:Baba Siddique के कातिल का कबूलनामा, बताया क्यों किया NCP के सीनियर लीडर का मर्डर?
कार में स्कूटी से टक्कर मारने पर विवाद
भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने SP घनश्याम चौरसिया से मिलकर मारपीट की शिकायत दी और निष्पक्ष जांच करके कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि भिनगा नगर के अशोक तिराहे पर शुक्रवार रात मामूली बात पर एक पुलिस वाले ने भिनगा नगर के खैरी मोड़ निवासी भाजपा जिला कोषाध्यक्ष और प्रतिष्ठित व्यापारी राजेश कुमार गुप्ता को उनके बेटे हैप्पी को पीट दिया। वे कार में संभारपुरवा स्थित अपने पेट्रोल पंप की ओर जा रहे थे कि अशोक तिराहे के पास पीछे से स्कूटी वाले ने उनकी कार में टक्कर मार दी। इस बात को लेकर उनकी हैप्पी के साथ कहासुनी हो गई। दोनों के बीच छिड़ा विवाद देखते ही देखते गाली गलौज और मारपीट तक पहुंच गया।
यह भी पढ़ें:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कैसे हुई 6 लोगों की मौत? पढ़ें फर्रुखाबाद में हुए हादसे की इनसाइड स्टोरी
पुलिस वालों के सामने गाली गलौज-मारपीट
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, स्कूटी पर सवार लोगों में एक शख्स पुलिस वाला था। उसने तुरंत मौके पर तिराहे पर तैनात पुलिस वालों को बुला लिया। इतना ही नहीं, उसने पुलिस वालों के सामने ही हैप्पी और उसके पिता राजेश गुप्ता को गाली दे दी। इससे हैप्पी भड़क गया और उसने पुलिस वालों को एक्शन लेने को कहा, लेकिन आरोपी पुलिस वाला गाली गलौज करता रहा। हैप्पी ने भी गाली गलौज का जवाब गाली गलौज से दिया। इस बीच मामला सुलझाने आए पुलिस वाले भी आरोपी पुलिस वाले का साथ देने लगे और सभी ने मिलकर राजेश-हैप्पी से मारपीट की। इस मारपीट को चौक पर मौजूद लोगों ने कैमरे में कैद कर लिया। किसी एक ने मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो वायरल होते-होते भाजपा अधिकारी तक पहुंचा।
यह भी पढ़ें:UP के बिजनौर में ट्रिपल मर्डर, पति-पत्नी और बेटे की खून से सनी लाशें मिलीं फर्श पर
संबंधित खबरें
UP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
13 mins agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
51 mins agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
9 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
18 hrs agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
20 hrs agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
21 hrs agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
1 day agoपीएम मोदी के विजन को डबल इंजन सरकार ने जमीन पर उतारा: सीएम योगी
1 day agoUP राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव?
1 day agoUP सरकार का बड़ा फरमान, अब दवाओं की मनमानी कीमत पर लगेगी लगाम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines