Uttar Pradesh Crime: (सुशील शुक्ला, शाहजहांपुर) उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक पिता ने अपने ही 5 साल के बच्चे को नदी में फेंककर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी अपने पड़ोसी को रंजिश के चलते फंसाना चाहता था। जिसके चलते उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बच्चे का शव बरामद कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
यह भी पढ़ें:प्यार के जाल में फंसाता, आबरू और पैसे लूटता; 12 महिला सिपाहियों संग कर चुका कांड…ये थी वजह
आरोपी ने बताया कि कुछ समय पहले उसके बेटे का गांव के दूसरे बच्चे से झगड़ा हुआ था। जिसके बाद उलाहना देने के लिए पत्नी पड़ोसी के घर गई थी। यहां पड़ोसी ने उसके खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग किया। जिसके बाद वह रंजिश रखने लगा। उसने पत्नी के अपमान का बदला लेने के लिए बच्चे की हत्या की साजिश रची। उसने सोचा कि वह मानसिक रूप से कमजोर बच्चे का मर्डर करेगा और पड़ोसी को फंसा देगा।
दवा दिलाने के बहाने ले गया घर से
दवा दिलाने के बहाने वह अपने बेटे को 2 सितंबर को स्कूटी पर लेकर गया था। पहले उसे एक मेडिकल स्टोर से दवा दिलाई और बाद में नदी पर बने पुल पर ले आया था। जहां बेटे को रेलिंग पर बैठाया और आंखों पर पट्टी बांध नदी में धक्का दे दिया। बच्चा उसकी आंखों के सामने डूब गया था।
गांव में फैला दी अपहरण की बात
इसके बाद अपने बेटे के अपहरण की झूठी बात गांव में फैला दी थी। गांव के 4 लोगों के खिलाफ आरोप लगाए थे। UP पुलिस को सूचित किए बिना आरोपी ने बेहोश होने का ड्रामा भी रचा। परिवार को भी लगा कि सच में अपहरण हो गया है। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी। वहीं, एनडीआरएफ की टीम ने बच्चे का शव ढूंढ लिया है। जांच के दौरान पुलिस को शक हुआ। जिसके बाद उसके खिलाफ सख्ती की गई तो आरोपी टूट गया। उसने बच्चे के मर्डर की बात कबूल कर ली। एसपी देहात मनोज कुमार अवस्थी ने आरोपों की पुष्टि की है। बताया कि आरोपी ने पड़ोसी को फंसाने के लिए वारदात की थी। उसे जेल भेज दिया गया है।
संबंधित खबरें
अंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
1 hr ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
3 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
3 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
4 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
5 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
8 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
10 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
11 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
11 hrs agoपूजा कर रही मुस्कान, साहिल परेशान... ब्लू ड्रम मर्डर में आज सजा का फैसला
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines