---विज्ञापन---

प्यार के जाल में फंसाता, आबरू और पैसे लूटता; 12 महिला सिपाहियों संग कर चुका कांड…ये थी वजह

Female Constables Misdeed Case: उत्तर प्रदेश पुलिस ने ऐसे शातिर को गिरफ्तार किया है, जो सिर्फ 8वीं पास है। यह शातिर आम लोगों से नहीं, सीधा पुलिस को ही चूना लगाता था। इस शख्स के कारनामे सुनकर पुलिस भी दंग रह गई। आपको विस्तार से इसकी करतूतों के बारे में बता रहे हैं।

---विज्ञापन---

Uttar Pradesh Crime News: उत्तर प्रदेश पुलिस ने बरेली में ऐसे शातिर को गिरफ्तार किया है, जो महिला पुलिसकर्मियों से रेप करता था। वह उनके पैसे भी लूट लेता था। आरोपी महिला पुलिसकर्मियों को पहले प्यार के जाल में फंसाता, फिर उनकी आबरू और दौलत से खेलता। आरोपी का नाम राजन वर्मा है, जो लखीमपुर खीरी का रहने वाला है। आरोपी ने एक-एक कर महिलाओं को जाल में फंसाया। बरेली की एक महिला सिपाही ने जब उसके खिलाफ शिकायत दी तो मामले का खुलासा हुआ।

यह भी पढ़ें:हिस्ट्रीशीटर और बहन समेत 3 लोगों की हत्या, शादी के लिए खरीदारी करने जा रहे परिवार की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग

---विज्ञापन---

पुलिस को अंदेशा नहीं था कि कोई फर्जी पुलिसकर्मी ऐसा कर सकता है। कोतवाली थाना पुलिस ने जब उसे अरेस्ट किया तो आरोपी ने 12 महिला सिपाहियों से रेप का खुलासा किया। जिसके बाद पुलिस भी दंग रह गई। आरोपी से अभी पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी 8वीं पास है। उसने सभी महिलाओं से ठगी भी की है।

---विज्ञापन---

पुलिस से धोखा खा चुका आरोपी

बताया जा रहा है कि उसने पुलिसवालों से धोखा खाया था। जिसके बाद वह रंजिश में महिला सिपाहियों को शिकार बनाने लगा। आरोपी ने बताया कि एक सिपाही ने UP पुलिस में भर्ती करवाने के नाम पर उससे ठगी की थी। जिसके बाद वह गुस्से में आ गया और पुलिसवालों से रंजिश रखने लगा। आरोपी ने बाद में महिला पुलिसकर्मियों को प्यार के जाल में फंसाना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें:बांदा की शहजादी को 21 सितंबर को दुबई में मिलेगी मौत की सजा! रोते मां-बाप की PM मोदी से गुहार; जानें मामला

---विज्ञापन---

लेकिन बरेली के थाने में तैनात महिला पुलिसकर्मी ने आरोपी का खेल खत्म कर दिया। आरोपी राजन वर्मा ने महिला पुलिसकर्मी को प्यार के झांसे में लेकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए थे। लेकिन महिला को उसकी सच्चाई का बाद में पता लग गया। जिसके बाद महिला दूसरी पीड़िताओं की तरह चुप नहीं रही। उसने आरोपी के खिलाफ थाने में रेप और लूट की शिकायत दे दी। जिसके बाद उसे दबोच लिया गया।

मोबाइल में मिले कई फोटो

सीओ सिटी प्रथम पंकज श्रीवास्तव ने आरोपी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि राजन बेहद शातिर है। उसके खिलाफ पहले से ही लखीमपुर में कई केस दर्ज हैं। उसने कई महिला पुलिसकर्मियों को धोखा दिया है। आरोपी ने 12 सिपाहियों से रेप और लूट की बात कबूली है। मोबाइल में आरोपी के कई फोटो मिले हैं। जिसमें वह पुलिस की वर्दी में नजर आ रहा है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

First published on: Sep 03, 2024 07:03 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola