उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा को लेकर कई जिलों के स्कूलों में छुट्टी चल रही है, ताकि कांवड़ यात्रा की स्थिति को संभाला जा सके. इतना ही नहीं, कई प्राइवेट स्कूलों ने छात्रों की पढ़ाई खराब न हो इसके लिए ऑनलाइन क्लास की भी व्यवस्था की है, जो बीते कई दिनों से चल रही है. आज यानी 10 अगस्त 2026 सोमवार के दिन भी यूपी के कई जिलों में स्कूलों में छुट्टी है, जिसका फैसला पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिला प्रशासन द्वारा कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए पहले ही लिया गया था.
यह भी पढ़ें: चीन बॉर्डर पर सेना-पुलिस में भीषण टकराव; उत्तराखंड में जानें क्यों हुई मारपीट, गांव माणा में किस पर दर्ज हुआ मुकदमा?
किन जिलों में बंद रहेंगे स्कूल?
जिला प्रशासन द्वारा यूपी के गाजियाबाद, मेरठ और मुजफ्फरनगर में स्कूलों की छुट्टी का घोषणा है. इन आदेशों में बेसिक शिक्षा परिषद, माध्यमिक शिक्षा परिषद, CBSE, ICSE और मदरसा बोर्ड से जुड़े सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के साथ-साथ प्रभावित इलाकों के कॉलेज, यूनिवर्सिटी और टेक्निकल संस्थान भी शामिल हैं. इन छुट्टियों के कारण छात्रों की पढ़ाई पर असर न हो, इसके लिए कई प्राइवेट स्कूलों व अन्य शिक्षण संस्थानों में ऑनलाइन क्लासेस आयोजित की जा रही है, जिसकी मदद से वक्त पर छात्रों का सिलेबस भी पूरा किया जा रहा है. बता दें कि जिला प्रशासन ने कांवड़ यात्रियों की बढ़ती संख्या और यात्रा के रास्तों पर ट्रैफिक जाम से बचने के साथ-साथ छात्रों की सुरक्षा के लिए एहतियाती कदम के तौर पर स्कूलों को बंद रखने की घोषणा की थी. ऐसे में सभी स्कूल अधिकारियों को आदेश का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है और अगर कोई ऐसा नहीं करता है, तो उसे आदेश का उल्लंघन करने वाला माना जाएगा, जिसके बाद उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है.
कब खुलेंगे स्कूल?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुजफ्फरनगर को संवेदनशील स्थिति में रखा गया है, इसके चलते कांवड़ियों और स्कूली बच्चों की यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसलिए 3 अगस्त से 12 अगस्त 2026 तक सभी स्कूल बंद रहेंगे. मेरठ में भी स्कूल 12 तारीख तक बंद रहेंगे. इसके अलावा, गाजियाबाद जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद में 4 अगस्त से लेकर 12 अगस्त तक स्कूलों, कॉलेजों में छुट्टी रहेगी. यानी इन सभी जिलों में स्कूल 13 अगस्त 2026 से खुल जाएंगे और छात्र स्कूल में जाकर पढ़ाई कर सकेंगे.
नोएडा में क्या खुले हैं स्कूल?
नोएडा और गौतम बुद्ध नगर में स्कूल आज यानी 10 अगस्त को खुले हैं, लेकिन कुछ बदलाव के साथ चलेंगे. रिपोर्ट के अनुसार, कांवड़ यात्रा की वजह से किए गए रूट डायवर्जन से होने वाली परेशानी से बचने और ट्रैफिक को ठीक से संभालने के लिए, छात्रों की छुट्टी दोपहर 12:15 बजे तक कर दी जाएगी.
बरेली, बदायूं में हर सोमवार स्कूल बंद
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपी के बरेली में सावन के सभी सोमवार को छुट्टी रखने का आदेश जारी है. वहीं, बदायूं में कक्षा 1 से लेकर कक्षा 12वीं तक सावन में शनिवार और सोमवार को भी स्कूलों में छुट्टी रहेगी.
यह भी पढ़ें: हाईवे को पंखे से सुखाने वाली कंपनी की खुली पोल, रिश्वत के मामले में पहले भी धरे गए हैं
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
22 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines