हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

UP से बड़ी खबर, 5 लोगों की हत्या, घर से मिले शव, माथे पर गोली के निशान

Saharanpur Family Murder: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बड़ा हत्याकांड हुआ है. एक घर से 5 लोगों के शव बरामद हुए हैं, जिनमें मां, बेटा-बहू और 2 पोते शामिल हैं. कर्ज और आर्थिक तंगी के चलते परेशान होकर मर्डर करके सुसाइड किए जाने का शक पुलिस को है.

विज्ञापन
Credit- Social Media

Saharanpur Family Murder: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में सरसावा कस्बे के कौशिक बिहार में एक घर के अंदर 5 लोगों के शव मिले हैं. पांचों शव एक परिवार के सदस्यों के ही हैं और पांचों के माथे पर गोली लगी है. पुलिस ने मौके से 3 तमंचे भी बरामद किए हैं. वहीं पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. पुलिस ने परिजनों को गोली मारकर सुसाइड किए जाने का शक जताया है. इसलिए पुलिस मर्डर-सुसाइड के एंगल से जांच कर रही है.

ग्रेटर नोएडा: व्यूज के चक्कर में बच्चे को बोनट पर लिटा दौड़ाई कार, वाहन हुआ सीज, इंफ्लुएंसर गिरफ्तार

एक कमरे में पड़े मिले पांचों लोगों के शव

बता दें कि मृतकों की पहचान मीन अशोक (40), पत्नी अंजिता (37), मां विद्यावती (70) और दो बेटे कार्तिक (16) और देव (13) के रूप में हुई है. अशोक और उनकी पत्नी अंजिता के शव फर्श पर पड़े मिले, जबकि मां विद्यावती और दोनों बच्चों देव-कार्तिक के शव बेड पर पड़े मिले. पांचों शव एक ही कमरे थे. पुलिस को शक है कि मां-पत्नी और बेटों को गोली मारने के बाद अशोक ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया और पूरा परिवार पल में खत्म हो गया.

विज्ञापन

विवाद या रंजिश का एंगल खंगाला जाएगा

पुलिस को शुरुआती जांच में शक है कि परिवार पर कर्ज का बोझ था, जिसके चलते घरेलू विवाद और मानसिक दबाव में आकर अशोक ने इतना खौफनाक कदम उठा लिया. पुलिस किसी बाहरी व्यक्ति के द्वारा घर में घुसकर हत्याएं करने का शक भी जता रही है, इसलिए पुलिस लेन-देन के विवाद, दुश्मनी या रंजिश के एंगल से भी मामले की जांच करेगी. पुलिस सुराग तलाशने के लिए पड़ोसियों-रिश्तेदारों से पूछताछ करेगी. घर में, आस-पास या ऑफिस में लगे कैमरे खंगालेगी.

सास ने खाया ‘हरीरा’ तो बहू ने बुला ली पुलिस, UP का अनोखा मामला, अधिकारियों की सूझबूझ से टला विवाद

विज्ञापन

9वीं और 10वीं क्लास में पढ़ते थे दोनों बच्चे

पड़ोसियों ने बताया कि मृतक अशोक तहसील में काम करते थे. पिता की मौत के बाद मृतक आश्रित होने के नाते अशोक को नौकरी मिली थी. अशोक का बेटा देव प्राइवेट स्कूल में 9वीं का स्टूडेंट था और कार्तिक इंटर कॉलेज में कक्षा 10 में पढ़ रहा था. परिवार बेहद शांत था और उनके घर से किसी ने कभी लड़ाई झगड़े की आवाज नहीं सुनी.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola