UP Roadways Fare: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में सरकारी बसों (UP Roadways Bus) में सफर करने वालों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। राज्य परिवहन विभाग (UP Transport Department) की ओर से यूपी रोडवेज की बसों का किराया 25 पैसे प्रति किमी महंगा हो गया है। सूत्रों की मानें तो एक सप्ताह में बढ़े हुए किराए की दरें (UP Roadways Fare) लागू हो सकती है। इसके साथ ही ऑटो और टेंपो का किराया बढ़ाने की मांग को भी अनुमति दी गई है।
और पढ़िए – सीट बदलने को 3 भाइयों ने हाईवे पर रोकी कार, पीछे से आ रहे ट्रक कुचलता चला गया
राज्य परिवहन प्राधिकरण की बैठक में लगी मुहर
जानकारी के मुताबिक राज्य परिवहन प्राधिकारी (STA) की सोमवार को एक बैठक हुई। इस बैठक में रोडवेज बसों का किराया बढ़ाए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। बैठक में शामिल अधिकारियों के अनुसार यूपी रोडवेज की बसों में बढ़ा हुआ किराया एक सप्ताह में ही लागू हो सकता है।
इस दौरान बैठक में राज्य के जिलों में चलने वाले ऑटो और टेंपो का किराया बढ़ाए जाने के प्रस्ताव को भी अनुमति दी गई है। हालांकि इस पर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है।
और पढ़िए – यूपी वालों को भी उम्मीदें; किसी ने मांगा सस्ता गैस सिलेंडर तो कोई कह रहा बिजली सब्सिडी मिले
यमुना एक्सप्रेसवे बसों की परिमट योजना टली
इसके अलावा पूर्वांचल समेत आगरा-नोएडा एक्सप्रेसवे (यमुना एक्सप्रेसवे) पर निजी बसों के संचालन संबंधी परमिट के प्रस्ताव को अभी टाल गिया गया है।
इस पर आगामी बैठक में कोई फैसला हो सकता है। एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट की मानें तो अब लखनऊ से दिल्ली तक रोडवेज की बस का किराया 125 रुपये तक महंगा होगा। इसी तरह से अन्य जिलों का किराया भी बढ़ी हुई दरों से लिया जाएगा।
और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
ऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
21 mins agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
46 mins agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
2 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
3 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
3 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
4 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
4 hrs ago'हिंसक रिजीम चेंज' के प्रदर्शनकारियों को UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!
5 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
6 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines