हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

यूपी में 26 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित, महर्षि वाल्मीकि जयंती पर बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज

उत्तर प्रदेश में महर्षि वाल्मीकि जयंती के मौके पर 26 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है. इस दिन प्रदेश के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे. सीएम योगी के निर्देश पर राज्य के सभी 75 जिलों में भव्य सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा.

विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में महर्षि वाल्मीकि जयंती के मौके पर 26 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है. (Image: AI/Pexels)

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर 26 अक्टूबर को पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है. इस आदेश के तहत राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूल, कॉलेज व शिक्षण संस्थान पूरी तरह बंद रहेंगे. यूपी सरकार के साल 2026 के आधिकारिक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन को सार्वजनिक अवकाश के रूप में दर्ज किया गया है. सरकार इस दिन को पूरे प्रदेश में बड़े स्तर पर मनाने जा रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार राज्य के सभी 75 जिलों में महर्षि वाल्मीकि मंदिरों और रामायण से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों पर विशेष कार्यक्रम होंगे. इन स्थलों पर दीपदान, अखंड रामायण पाठ, भजन संध्या और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी.

यह भी पढ़ें : केरल की ‘दुल्हन’ ने सीएम योगी को लिखा इमोशनल लेटर, शादी का भेजा न्योता, कहा- आप मेरे बड़े भाई हैं

आयोजनों का मुख्य उद्देश्य महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण के सामाजिक समरसता, मानवीय मूल्यों और राष्ट्रीय एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है.

विज्ञापन

तहसील और ब्लॉक स्तर पर भी भव्य आयोजन

यह कार्यक्रम केवल जिला मुख्यालयों तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि तहसील और विकासखंड स्तर पर भी आयोजित किए जाएंगे. आयोजन स्थलों पर हवन-पूजन, दीप प्रज्ज्वलन और लव-कुश प्रसंग से जुड़े प्रसंगों का मंचन होगा. मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आयोजन स्थलों पर सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल, रोशनी और ध्वनि की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की जाए.

चित्रकूट और बिठूर में जुटेंगे श्रद्धालु

महर्षि वाल्मीकि की पावन तपोस्थली चित्रकूट के लालापुर में विशेष और भव्य कार्यक्रम की तैयारी है. यहां रामलीला मंचन, रामायण पाठ और नदी किनारे भव्य आरती होगी, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है. इसके अलावा कानपुर के बिठूर स्थित वाल्मीकि आश्रम, राजापुर के तुलसीदास आश्रम, अयोध्या, प्रयागराज और श्रावस्ती में भी बड़े पैमाने पर धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : आउटसोर्स कर्मचारियों को कौन से तोहफे देने जा रहे CM योगी? जानिए- क्या है UPCOS पोर्टल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola