UP Property Distribution: यूपी में रजिस्ट्री और प्राॅपर्टी के बंटवारे को लेकर योगी सरकार ने नये फैसले लागू किए हैं। अब आपको फाइल लेकर कोर्ट के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। योगी सरकार संपत्ति की बिक्री और खरीद के लिए ई-रजिस्ट्रेशन लागू कर दिया है। वहीं संपत्ति का बंटवारा भी अब मात्र 5 हजार रुपये में हो सकेगा। सरकार ने इसके लिए जरूरी प्रकिया शुरू कर दी है। ऐसे में सरकार के इस फैसले के बाद संपति से जुड़े विवादों में कमी आ सकती है।
योगी सरकार ने रजिस्ट्री को लेकर भी कई बदलाव किए हैं। अब हाथ में फाइल नहीं मोबाइल और सॉफ्ट काॅपी में डाॅक्यूमेंट्स होना ही काफी होगा। सरकार ने संपत्ति की खरीद और ब्रिकी के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्री करने की व्यवस्था लागू की है। ऑनलाइन आवेदन करने पर स्टांप फीस भी डिजिटली ही जमा होगी। ऐसे में ई-मेल के जरिए आंवटी तक डीड पहुंचेगी। रजिस्ट्रेशन ऑफिस टाइमिंग में ही होगा। ऐसे में ये फैसला करने वाला यूपी देश का दूसरा राज्य बन गया है। अब तक ई-रजिस्ट्री की सुविधा सिर्फ महाराष्ट्र में ही थी।
5 हजार रुपये में होगा पैतृक संपत्ति का बंटवारा
प्रकिया की शुरुआत सरकारी विभागों से शुरू हुई है। बता दें कि सरकारी विभागों में जमीनों का रजिस्ट्रेशन बड़े पैमाने पर होता है। सीएम योगी के निर्देश पर स्टांप और पंजीकरण विभाग ने यह बड़ा फैसला किया है। पैतृक संपति का बंटवारा अब सिर्फ 5 हजार रुपये में होगा। ऐसे में यह नियम लागू होने के बाद पैतृक संपत्ति का बंटवारा भी आसान हो जाएगा। इसके अलावा विवादों में भी कमी आएगी। बता दें यूपी में सालाना 40 लाख रजिस्ट्री होती हैं।
ये भी पढ़ेंः मथुरा में 1 लाख का इनामी बदमाश एनकाउंटर में ढेर, मुख्तार अंसारी का शूटर था मारा गया पंकज यादव
यूपी सरकार के इस फैसले से लाखों परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। इससे संपत्ति विवाद में भी कमी आने की उम्मीद है। बता दें कि योगी सरकार इससे पहले ईज ऑफ डुइंग बिजनेस के तहत कारोबार में आसानी के लिए भी कदम उठाए थे।
ये भी पढ़ेंः मम्मी ने पापा को मार डाला..प्राइवेट पार्ट काटा…9वीं में पढ़ती बेटी ने खोला मर्डर मिस्ट्री का राज
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
8 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
16 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines