मथुरा में 1 लाख का इनामी बदमाश एनकाउंटर में ढेर, मुख्तार अंसारी का शूटर था मारा गया पंकज यादव

STF Killed Mukhtar Ansari Shooter: यूपी के मथुरा में मंगलवार देर रात एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली। एसटीएफ ने एनकाउंटर में 1 लाख के इनामी बदमाश पंकज यादव को मार गिराया। जबकि उसका साथी फरार हो गया।

Shooter Pankaj Yadav Killed in STF Encounter in Mathura

शूटर पंकज यादव और एनकाउंटर के बाद मौके पर जमा लोगों की भीड़

Pankaj Yadav Killed in STF Encounter: यूपी एसटीएफ ने बुधवार तड़के एक लाख के इनामी बदमाश पंकज यादव को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। मुठभेड़ मथुरा के फरह थाना क्षेत्र में हुई। वहीं पंकज यादव का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने मौके से पिस्टल, रिवाॅल्वर, कारतूस और बाइक बरामद की है। जानकारी के अनुसार पंकज पर हत्या, लूट, डकैती और रंगदारी के करीब 40 मामले दर्ज थे। इसके साथ ही पंकज पर मऊ में ठेकेदार मन्ना सिंह हत्याकांड के गवाह पुलिसकर्मी को मारने का आरोप भी था। पंकज यादव काफी दिनों से फरार चल रहा था। बता दें कि यह एनकाउंटर एसटीएफ के डिप्टी एसपी धर्मेश शाही के नेतृत्व में किया गया।

विज्ञापन

Uttar Pradesh: एसटीएफ से मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश ढेर

विज्ञापन

एसटीएफ से मिली जानकारी के अनुसार शूटर पंकज यादव और उसके साथी ने खुद को घिरता देख एसटीएफ की टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में एसटीएफ के जवानों ने भी गोलियां चलाईं। इस दौरान एक गोली पंकज यादव को लगी। जिसमें वह घायल हो गया। इसके बाद उसे नजदीकी हाॅस्पिटल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दौरान उसका साथी मौके से भाग निकला। उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन

एनकाउंटर आगरा-मथुरा हाईवे से 50 मीटर दूर हुआ है।

पुलिसकर्मी की हत्या का आरोपी था

शूटर पकंज यादव मुख्तार अंसारी और गैंगस्टर शहाबुद्दीन के लिए काम करता था। इसके साथ ही मऊ में मन्ना सिंह ठेकेदार हत्याकांड के गवाह पुलिसकर्मी की हत्या का मुख्य आरोपी था। वह पिछले काफी समय से फरार चल रहा था। उस पर हत्या और डकैती से जुड़े 40 मामले दर्ज थे। उसे पकड़ने के लिए पुलिस काफी दिनों से दबिश दे रही थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ