---विज्ञापन---

गोरखपुर में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पीड़ित युवतियों की आपबीती सुन पुलिस भी दंग

Gorakhpur News : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में पुलिस ने बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। नाबालिग बच्चियों से भी गन्दा काम करवाया जा रहा है। स्थिति देखकर पुलिस भी दंग रह गई।

---विज्ञापन---

Gorakhpur News : Ajit Singh : यूपी के गोरखपुर में 9 जनवरी को पुलिस ने शाहपुर थानाक्षेत्र के एक होटल में चोरी छुपे चल रहे हुक्‍काबार पर रेड किया तो जो जानकारी सामने आई, उसे सुनकर पुलिस अधिकारियों के भी होश उड़ गए। बीते 10 दिन से लापता किशोरी समेत दो अन्‍य किशोरियों को पुलिस ने होटल संचालक समेत अन्‍य युवकों के साथ आपत्तिजनक हालत में बरामद कर लिया। इसके बाद उन किशोरियों ने अपना दर्द बयां किया तो पुलिस के अधिकारियों के भी होश उड़ गए। पहले उन्‍हें अवैध हुक्का बार/होटल में नशे का आदी बनाकर उनके साथ गैंगरेप किया गया। इसके बाद उन्‍हें सेक्‍स रैकेट के धंधे में उतार दिया गया। पुलिस ने इस मामले में होटल संचालक समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस ने गिरोह का भंडाफोड़ कर होटल फ्लाई इन के मालिक अनुराग सिंह और हुक्का बार के संचालक अनिरुद्ध ओझा व कामकाज देखने वाले निखिल गौड़ और आदित्य मौर्या समेत एक अन्‍य युवक को गिरफ्तार कर लिया है। 9 जनवरी की रात में पुलिस ने हुक्का बार में छापा मारा था। देर रात पड़ी रेड में युवक-युवतियों के साथ ही दो किशोरियां भी पकड़ी गई थीं। दोनों ने ही खुद के साथ गैंगरेप और फिर दूसरे से शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने एक किशोरी और दूसरे के पिता की तहरीर पर गैंगरेप के केस दर्ज किए थे।

---विज्ञापन---

लापता किशोरी के साथ गैंगरेप

इसी बीच रामगढ़ताल इलाके में किराए के मकान में रहने वाली महिला ने 12 वर्षीय बेटी के लापता होने पर अपहरण का केस दर्ज कराया। उसने बताया कि 31 दिसंबर की शाम बेटी दो सहेलियों के साथ स्कूटी से गई थी लेकिन वापस नहीं लौटी। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर पूछताछ की तो पता चला कि गीता वाटिका के सामने स्थित हुक्का बार में उसे ले जाया गया था।  अनिरुद्ध ओझा ने अपने दो साथियों कामकाज देखने वाले दोस्त निखिल गौड़ और आदित्य मौर्या के साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया।

यह भी पढ़ें : कार में किसी और की पत्नी संग था युवक, पति को बोनट पर लटका दौड़ा ली कार

---विज्ञापन---

किशोरी की पीड़ा सुन दंग रह गईं ASP

एएसपी आसना चौधरी ने जांच शुरू की और तह तक पहुंचीं। एएसपी ने होटल फ्लाई इन से बरामद बच्‍ची से बात की तो उसने अपनी उम्र 12 साल बताई। उसके साथ जो हैवानियत की गई, उसे सुनकर वे खुद दंग रह गईं। एएसपी आसना चौधरी को पीड़ित किशोरी ने बताया कि उसे पार्लर और पढ़ाई का झांसा दिया गया। इसके बाद हुक्‍काबार में नशे का आदी बनाकर उसके साथ गलत काम किया गया। इसके बाद उसे और दो अन्‍य लड़कियों को सेक्‍स के धंधे में उतार दिया गया। इसके पहले आरोपियों ने उन सभी के सा‍थ गैंगरेप किया। ये दर्द को साझा कर किशोरी फफक पड़ी।

यह भी पढ़ें : दिल्ली पुलिस के दरोगा ने बहू की आबरू पर हाथ डाला, बुलंदशहर में 06 लोगों पर FIR

---विज्ञापन---

इस संबंध में गोरखपुर के एसपी सिटी अभिनव त्‍यागी ने बताया कि पुलिस ने होटल फ्लाई इन/हुक्‍काबार को सील कर दिया है। इसके साथ असुरन चौकी इंचार्ज विकास सिंह को निलंबित कर दिया है। एसपी सिटी ने बताया कि हुक्‍काबार अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था।

First published on: Jan 16, 2025 09:52 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola