हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

UP में 2 इनामी बदमाश एनकाउंटर में ढेर, बुलंदरशहर में डकैत जुबैर और सहारनपुर में सिराज अहमद को लगी गोलियां

Criminals Encounter in UP: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर और सहारनपुर में वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में ढेर किया गया है. दोनों इनामी बदमाश थे और दोनों के ऊपर कई मामलों में FIR दर्ज थी. STF ने मुखबिर से सुराग मिलने पर बदमाश सिराज अहमद को घेरा था, वहीं डकैत जुबैर के बारे में पुलिस को चैकिंग के दौरान पता चला और फिर पीछा करके उसे मार गिराया.

विज्ञापन
डकैत जुबैर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था.

Wanted Criminals Encounter: उत्तर प्रदेश पुलिस ने 2 इनामी बदमाशों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है. एक बदमाश डकैत जुबैर का एनकाउंटर बुलदंशहर में किया गया, वहीं दूसरे बदमाश सिराज अहमद का एनकाउंटर सहारनपुर में किया गया. डकैत जुबैर 50 हजार का इनामी थी, वहीं बदमाश सिराज पर एक लाख रुपये का इनाम था. डकैत जुबैर को बुलंदशहर की कोतवाली देहात पुलिस और गुलावठी थाना पुलिस ने मिलकर ढेर किया, वहीं सिराज को STF ने मार गिराया.

यह भी पढ़ें: ‘आजम खान जेल में जमीन पर सोने के लिए मजबूर’, पूर्व मंत्री को भाभी की मौत पर भी नहीं मिली थी पैरोल

सिराज अहमद पर था एक लाख का इनाम

बता दें कि सहारनपुर में अलसुबह STF ने मुखबिर का सुराग मिलने पर बदमाश अहमद सिराज का घेराव किया, लेकिन सिराज ने पुलिस पर फायरिंग की तो पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें सिराज को गोलियां लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. बदमाश सिराज उत्तर प्रदेश के ही सुल्तानपुर का रहने वाला था और उस पर हत्या समेत 30 से ज्यादा केस दर्ज थे. वहीं एक लाख का इनाम थी उस पर था. तलाशी में बदमाश सिराज से 2 पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं.

विज्ञापन

50 हजार का इनामी था डकैत जुबैर पीटर

बता दें कि बुलंदशहर में चैंकिंग के दौरान कोतवाली देहात पुलिस और गुलावठी थाना पुलिस का 50 हजार के इनामी डकैत जुबैर उर्फ पीटर से मुकाबला हुआ. पुलिस ने मुखबिर से सुराग मिलने पर डकैत जुबैर को घेरा था, लेकिन उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी और मेरठ की ओर भागा. पुलिस ने पीछा करते हुए डकैत जुबैर को ढेर कर दिया. मेरठ निवासी जुबैर पर लूट, डकैती समेत 47 मुकदमे दर्ज थे. तलाशी में जुबैर से पिस्टल, जिंदा-खाली कारतूस, 6 मोबाइल और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद हुई.

यह भी पढ़ें: उन्नाव में चोरी का अजीबोगरीब मामला, स्विफ्ट डिजायर कार से मुर्गियां चुराने वाला कानपुर रोड पर पकड़ा

विज्ञापन

85 दिन में 13 बदमाश पुलिस ने किए ढेर

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, उत्तर प्रदेश पुलिस ने पिछले 85 दिन में 13 बदमाश एनकाउंटर में ढेर किए हैं. वहीं 8 साल में 259 अपराधियों का एनकाउंटर किया है. सबसे ज्यादा एनकाउंटर मेरठ जोन में किए गए. मार्च 2017 से अक्टूबर 2025 तक 259 अपराधियों को मारा गया. 15000 से ज्यादा पुलिस एनकाउंटर हुए, जिनमें 31000 से ज्यादा बदमाश दबोचे गए. इनमें से भी 10000 से ज्यादा बदमाशों को पैर में गोली मारकर पकड़ा गया.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola