यूपी पुलिस के पूर्व डीजीपी का बड़ा बयान, बोले- सरकार के दबाव में न करें फर्जी एनकाउंटर

Former DGP Sultan Singh Statement on Fake Encounter: सुलखान सिंह बीजेपी की सरकार में ही डीजीपी रहे थे, अब उनके इस बयान से पुलिस महकमें में हड़कंप मचा हुआ है। महकमें में लोग उनके बयान की चर्चा कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के कानपुर में दर्जनों लोगों से करोड़ों रुपया ठगने का मामला सामने आया है।

उत्तर प्रदेश के कानपुर में दर्जनों लोगों से करोड़ों रुपया ठगने का मामला सामने आया है।

Former DGP Sultan Singh Statement on Fake Encounter: उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी सुल्तान सिंह ने एनकाउंटर को लेकर यूपी पुलिसकर्मियों को बड़ी नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी फर्जी एनकाउंटर से बचकर रहें। उन्होंने कहा कि वह किसी के दबाव में एनकाउंटर न करें वरना उन्हें पछताना पड़ेगा। उन्होंने आगे कहा कि जो सरकारें और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अपने अधीनस्थों पर नाजायज दबाव डालकर फर्जी मुठभेड़ करवाते हैं, फंसने पर वो कोई मदद नहीं करते।

विज्ञापन

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किया पोस्ट

गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर पूर्व डीजीपी सुल्तान सिंह ने एक पोस्ट किया। उन्होंने अपने इस पोस्ट में कहा कि प्रयागराज में फर्जी एनकाउंटर मामले में 12 पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज हुई है। इससे पहले गाजीपुर के एक मामले में घटना के 22 साल बाद पुलिसकर्मियों को सजा सुनाई गई थी।

विज्ञापन

पुलिसकर्मियों को भुगतने पड़ते हैं नतीजे 

आगे अपनी बात को स्पष्ट करते हुए उन्होंने बताया कि इसी तरह से सीतापुर की एक मुठभेड़ के मामले में घटना के 25 साल बाद पुलिसकर्मियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। उनका कहना था कि फर्जी एनकाउंटर करने पर पुलिसकर्मियों को ही उसका नतीजा भुगतना पड़ता है। ऐसे में पुलिसकर्मी इससे बचें और किसी के साथ गलत न करें।

विज्ञापन

योगी सरकार में रहे थे डीजीपी

बता दें सुलखान सिंह बीजेपी की सरकार में ही डीजीपी रहे थे, अब उनके इस बयान से पुलिस महकमें में हड़कंप मचा हुआ है। महकमें में लोग उनके बयान की चर्चा कर रहे हैं। वहीं, यूपी में सपा और कांग्रेस बीजेपी सरकार पर प्रदेश में बीते दिनों होने वाले एनकाउंटरों के मामलों पर पहले से ही हमलावर है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ