UP Police Constable Result 2024: इस गांव के 26 युवाओं ने पास की परीक्षा, YouTube ट्यूटोरियल से की थी तैयारी

UP Police Constable Result 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 घोषित किया था। इस लिखित परीक्षा में कुल 174316 उम्मीदवार पास हुए हैं।

UP Police Constable Result 2024, Kasampur Khola village, Muzaffarnagar,

UP Police Constable Result 2024

UP Police Constable Result 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का रिजल्ट हाल ही में जारी हुआ है। इन नतीजों के बाद इन दिनों उत्तर प्रदेश का एक गांव काफी चर्चा में है। दरअसल, इस गांव के 26 युवाओं ने एक साथ लिखित परीक्षा पास की है। हम बात कर रहे हैं मुजफ्फरनगर के मीरापुर क्षेत्र के एक छोटे गांव कसमपुर खोला की।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव के कुल 70 अभ्यर्थी इस लिखित परीक्षा में बैठे थे, जिसमें से 26 लोग पास हुए हैं। बता दें अब इन लोगों का फिजिकल टेस्ट होगा। एक ही गांव से इतनी बड़ी संख्या में एक साथ अभ्यर्थियों को सफलता मिलने पर आसपास क्षेत्र के युवाओं लिए ये  ये प्रेरणादायी है, वहीं, गांव के लोगों को सभी युवाओं पर गर्व है।

विज्ञापन

विज्ञापन

YouTube ट्यूटोरियल से की तैयारी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ग्रामीण इलाका होने के चलते गांव में कोई कोचिंग सेंटर भी नहीं है, जो इस तरह की प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करवाता हो। बताया जा रहा है कि जो युवा पास हुए हैं उन्होंने खुद YouTube ट्यूटोरियल से लिखित परीक्षा की तैयारी की थी। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 21 नवंबर को यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 घोषित किया था। इस लिखित परीक्षा में कुल 174316 उम्मीदवार पास हुए हैं।

पहला चरण पास अब होगा फिजिकल

लिखित परीक्षा में पास होने वाले छात्रों ने बताया कि उन्होंने ऑनलाइन ट्यूटोरियल वीडियो देखकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी की और भर्ती प्रक्रिया की पहले चरण को पार किया है। अब वह अगले चरणों फिजिकल टेस्ट के लिए तैयारी कर रहे हैं। बता दें गांव के युवा उम्मीदवारों की यह असाधारण उपलब्धि दृढ़ संकल्प की शक्ति और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक पहुंच के लाभ को उजागर करती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ