UP Rojgar Mela 2026: यूपी में 6000 से ज्यादा नौकरियों का सुनहरा मौका, जानें रोजगार मेले के लिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार के अवसर देने के लिए जून 2026 तक 13 बड़े रोजगार मेलों का आयोजन कर रही है. इन मेलों में 6000 से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी. जानिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन, कौन से दस्तावेज साथ ले जाएं और किन उम्मीदवारों को मिलेगा फायदा.

UP Rojgar Mela 2026
1 / 7
Credit: AI

विज्ञापन

किन उम्मीदवारों को मिलेगा फायदा?

किन उम्मीदवारों को मिलेगा फायदा?2 / 7

रोजगार मेलों में 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन और बाकी तकनीकी योग्यताओं वाले उम्मीदवार हिस्सा ले सकते हैं. फ्रेशर्स के साथ-साथ अनुभवी कैंडिडेट्स को भी नौकरी पाने का मौका मिलेगा.

विज्ञापन

रजिस्ट्रेशन कहां करें?

रजिस्ट्रेशन कहां करें?3 / 7

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश रोजगार संगम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा. पंजीकरण के बाद उम्मीदवार अपनी काबिलियत और कौशल के मुताबिक नौकरियों के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

रजिस्ट्रेशन की आसान प्रक्रिया

रजिस्ट्रेशन की आसान प्रक्रिया4 / 7

सबसे पहले रोजगार संगम पोर्टल पर जाएं. नया अकाउंट बनाकर पर्सनल जानकारी, एजुकेशन और स्किल्स से जुड़ी डिटेल भरें. सभी जरूरी डॉक्युमेंट्स अपलोड करने के बाद प्रोफाइल पूरी करें. इसके बाद उम्मीदवार रोजगार मेलों और जॉब ऑप्शन की जानकारी देख सकते हैं

विज्ञापन

साथ ले जाएं ये जरूरी दस्तावेज

साथ ले जाएं ये जरूरी दस्तावेज5 / 7

रोजगार मेले में हिस्सा लेने वाले कैंडिडेट्स को अपना अपडेटेड बायोडाटा, एजुकेशन सर्टिफिकेट्स, पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और बाकी जरूरी दस्तावेज साथ लेकर जाने चाहिए. इससे ऑन-द-स्पॉट इंटरव्यू और चयन प्रक्रिया में सुविधा होगी.

कई जिलों में होंगे रोजगार मेले

कई जिलों में होंगे रोजगार मेले6 / 7

लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, आगरा, मेरठ, गोरखपुर, जौनपुर, सहारनपुर और बाकी कई जिलों में रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है. हर जिले में अलग-अलग तारीखों पर भर्ती कार्यक्रम आयोजित होंगे.

विज्ञापन

कंपनियां करेंगी सीधे भर्ती

कंपनियां करेंगी सीधे भर्ती7 / 7

रोजगार मेलों में अलग-अलग फील्ड्स की प्राइवेट कंपनियां हिस्सा लेंगी और उम्मीदवारों का इंटरव्यू लेकर सीधे चयन करेंगी. कई जगहों पर ऑन-द-स्पॉट जॉब ऑफर मिलने की भी उम्मीद रहती है. (All Photos Credit: Social Media)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन