UP Police Bharti Paper Leak Case: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा को हटा दिया है। उन्हें वेटिंग लिस्ट में डाल दिया गया है। उनकी जगह डीजी विजिलेंस के पद पर तैनात राजीव कृष्णा को भर्ती बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है, जो 1991 बैच के IPS अधिकारी हैं।
17-18 फरवरी को 60 हजार 244 पदों पर हुई थी परीक्षा
गौरतलब है कि 17 और 18 फरवरी को 60 हजार 244 पदों पर पुलिस भर्ती परीक्षा हुई थी, जिसका पेपर लीक होने पर जमकर बवाल हुआ था। पूरे प्रदेश में अभ्यर्थियों ने विरोध प्रदर्शन किया था, जिसके बाद परीक्षा को निरस्त कर दिया गया। सीएम योगी ने 6 महीने के अंदर परीक्षा को दोबारा आयोजित कराने का आदेश दिया।
पुलिस भर्ती परीक्षा में 48 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी हुए शामिल
बता दें कि 17-18 फरवरी को हुई पुलिस भर्ती परीक्षा में 48 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए थे। जिन पदों पर भर्तियां निकाली गई थीं, उनमें जनरल के 24102, EWS के 6024, OBC के 16264, SC के 12650 और ST के 1204 पद शामिल थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पेपर प्रिंटिंग प्रेस से लीक हुआ था। परीक्षा के दिन 287 सॉल्वर और उनकी गैंग से जुड़े लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
यह भी पढ़ें: UP Police Bharti परीक्षा निरस्त, STF को सौंपी गई जांच; CM योगी बोले- आरोपी बख्शे नहीं जाएंगे
100-100 रुपये में बांटे जा रहे थे पेपर
छात्रों ने आरोप लगाया था कि परीक्षा से एक दिन पहले से पेपर वाट्सऐप और टेलीग्राम ग्रुपों में वायरल हो रहा था। इन पेपरों को 100-100 रुपये में बेचा जा रहा था। बोर्ड को पेपर लीक की कुल 1500 शिकायतें मिली थीं।
सीएम योगी ने कहा- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
बता दें कि 24 फरवरी को सीएम योगी ने पेपर लीक मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस भर्ती परीक्षा को निरस्त करने का आदेश दिया था। उन्होंने कहा कि छह महीने के अंदर परीक्षा को दोबारा कराने के आदेश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पेपर लीक कराने के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024 : यूपी की बची 29 सीटों पर क्यों फंसा है पेच? भाजपा ने गठबंधन और VIP सीटें रोकीं
संबंधित खबरें
उत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
3 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
4 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
17 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
20 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
21 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines